Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    एडवेंचर से भरपूर ट्रैकिंग की इन जगहों पर एक बार जाएं जरूर

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Sun, 24 Jan 2021 09:39 AM (IST)

    राजमाची एक किला है जो लोनावला के नजदीक है। यहां से आप सह्याद्रि सीमा और Shirota जलप्रपात को देख सकते हैं। राजमाची पर ट्रैकिंग करना बेहद आसान है और किले की चोटी पर पहुंचने के लिए सिर्फ 40 मिनट ही लगते हैं। इसके लिए दो गुफाएं हैं।

    Hero Image
    इतिहासकारों की मानें तो एक समय में मराठा सम्राज्य की राजधानी राजगढ़ थी।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। हर कोई घूमने फिरने का शौक़ीन होता है। कुछ लोगों को शांत जगह पर जाना पसंद होता है, तो कुछ लोगों को एडवेंचर से भरपूर जगहों पर जाना पसंद होता है। देश में कई ऐसी जगहें हैं जो एडवेंचर से भरपूर ट्रैकिंग के लिए मशहूर है। आमतौर पर ट्रैकिंग के लिए सबसे उत्तम समय बरसात का मौसम होता है। इसके अतिरिक्त आप हर मौसम में ट्रैकिंग का आनंद उठा सकते हैं। अगर आप रोमांचकारी अनुभवों का साक्षी बनना चाहते हैं और घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आप इन जगहों पर जा सकते हैं। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजमाची

    राजमाची एक किला है जो लोनावला के नजदीक है। यहां से आप सह्याद्रि सीमा और Shirota जलप्रपात को देख सकते हैं। राजमाची पर ट्रैकिंग करना बेहद आसान है और किले की चोटी पर पहुंचने के लिए सिर्फ 40 मिनट ही लगते हैं। इसके लिए दो गुफाएं हैं।

    विसापूर

    पुणे से विसापूर की दूरी 78 किलोमीटर है। इस किले की चोटी पर पहुंचने के लिए लोहगढ़ के बाद रास्ता थोड़ा मुश्किल है। विसापूर किले की चोटी पर कई वाटरफॉल्स हैं। बरसात के दिनों में यह जगह बेहद खूबसूरत दिखने लगता है। इस घाटी के नजदीक जल निकाय हैं। वहीं, किले से पुणे-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग का दृश्य देखने लायक होता है।

    हरीशचंद्रगढ़

    पुणे से हरीशचंद्रगढ़ की दूरी 118 किलोमीटर है। यह न केवल एक किला है, बल्कि यह जंगल में स्थित है। पांच अलग-अलग रास्तों से किले की चोटी पर पहुंचा जा सकता है। किले की चोटी पर पहुंचने में लंबा समय लगता है। इस किले की चोटी से सूर्यास्त का मंजर देखने लायक रहता है।

    राजगढ़

    इतिहासकारों की मानें तो एक समय में मराठा सम्राज्य की राजधानी राजगढ़ थी। यह पुणे से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बरसात के दिनों में राजगढ किला पर ट्रैकिंग करना किसी एडवेंचर से कम नहीं है। पानी कुंड और बालेकिल्ला दोनों किले का प्रमुख आकर्षण केंद्र है।