Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हीट को बीट देने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं ये 4 शहर, एक बार जाएं जरूर

    कशमीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यह अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। समर सीजन में घूमने के लिए श्रीनगर बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां आप शिकारा राइड्स वाटर स्कीइंग और हाउसबोट का आनंद उठा सकते हैं।

    By Pravin KumarEdited By: Updated: Mon, 05 Jul 2021 06:28 PM (IST)
    Hero Image
    कोरोना काल में सुरक्षित घूमने के लिए ये जगह परफेक्ट हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। पर्यटन के पसंदों में असमानता देखा जाता है। कुछ लोग समर सीजन को पसंद करते हैं, तो कुछ लोग पसंद नहीं करते हैं। हालांकि, परिवर्तन ही संसार का नियम है। अगर आप समर सीजन से नफरत करते हैं, तो इस मौसम में वीकेंड हॉलिडे के लिए इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं। खासकर कोरोना काल में सुरक्षित घूमने के लिए ये जगह परफेक्ट हैं। ये जगह अपनी खूबसूरती और खुशनुमा मौसम के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीनगर, कश्मीर

    कशमीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यह अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। समर सीजन में घूमने के लिए श्रीनगर बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां आप शिकारा राइड्स, वाटर स्कीइंग और हाउसबोट का आनंद उठा सकते हैं। साथ ही निशात गार्डन, शालीमार बैग, डल झील और हज़रतबल दरगार की सैर कर सकते हैं। गर्मियों में भी श्रीनगर का मौसम बेहद सुहाना रहता है।

    औली, उत्तराखंड

    स्कीइंग के लिए यह पॉपुलर डेस्टिनेशन है। साथ ही यहां का मौसम भी सुहाना रहता है। गर्मी के दिनों में घूमने के लिए आदर्श जगह है। इसके अलावा, एशिया के दूसरे सबसे बड़े केबल राइड का भी आनंद उठा सकते हैं।

    लद्दाख

    समर सीजन में वीकेंड वेकेशन के लिए लद्दाख सबसे उपयुक्त जगह है। काफी संख्या में लोग लद्दाख घूमने आते हैं। खासकर बाइक राइडर्स के लिए यह जन्नत है। समर सीजन में लद्दाख पूरी तरह से खुला रहता है। जब भी मौका मिले, तो मई से लेकर अक्टूबर के महीने के मध्य लद्दाख घूमने जरूर जाएं।

    तवांग, अरुणाचल प्रदेश

    खूबसूरत शहरों में एक शहर तवांग भी है। यह शहर पूर्वी भारत के अरुणाचल प्रदेश में स्थित है। आप यहां न केवल पर्यटन का आनंद उठा सकते हैं, बल्कि तिब्बत की संस्कृति और सभ्यता से भी रूबरू हो सकते हैं। साथ ही कई दर्शनीय स्थल हैं।