Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Taj Mahotsav 2023: जल्द शुरू होने जा रहा है ताज महोत्सव, जानें तारीख से लेकर टिकट की कीमत तक सबकुछ

    Taj Mahotsav 2023 दुनिया के सबसे खूबसूरत स्मारकों में से एक ताजमहल के पास आयोजित ताज महोत्सव भारत के समृद्ध इतिहास के बारे में जानने का एक रोमांचक अवसर देता है। इस बार भी इसे लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। जानें इसकी सभी डीटेल्स।

    By Ritu ShawEdited By: Ritu ShawUpdated: Tue, 14 Feb 2023 04:09 PM (IST)
    Hero Image
    Taj Mahotsav 2023: जल्द शुरू होने जा रहा है ताज महोत्सव, जानें तारीख से लेकर टिकट की कीमत तक सबकुछ

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Taj Mahotsav 2023: ताज महोत्सव हर साल मुगल कला, संस्कृति और परंपरा की समृद्ध विरासत का सम्मान करने के लिए आयोजित किया जाता है। नौ दिवसीय यह महोउत्सव भारत की कुछ समृद्ध कलाओं, शिल्प, संस्कृतियों, व्यंजनों, नृत्य और संगीत को प्रदर्शित करता है। दुनिया के सबसे खूबसूरत स्मारकों में से एक ताजमहल, के पास आयोजित ताज महोत्सव भारत के समृद्ध इतिहास के बारे में जानने का एक रोमांचक अवसर देता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस साल ताज महोत्सव ताजमहल के पूर्वी द्वार के निकट शिल्पग्राम में 18 फरवरी से 27 फरवरी तक आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टिकट की शुल्क प्रति व्यक्ति 50 रुपये रखी गई है और पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए एंट्री फ्री है। वहीं विदेशी पर्यटकों के लिए कोई टिकट शुल्क नहीं है। जबकि स्कूल यूनिफॉर्म में 100 स्कूली बच्चों के समूह के लिए टिकट की कीमत 500 रुपये है और स्कूली बच्चों के साथ दो शिक्षकों के प्रवेश निःशुल्क है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अलग से कोई टिकट नहीं हैं।

    कार्यक्रम में आने वालों को ध्यान देना चाहिए कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रवेश करने के लिए अलग से कोई टिकट नहीं है। ताज महोत्सव के टिकट ताजमहल के सभी प्रवेश द्वारों पर उपलब्ध काउंटरों से खरीदे जा सकते हैं।

    आयोजन

    ताज महोत्सव के सांस्कृतिक संध्या में भाग लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के कलाकार शामिल होंगे, जहां भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शास्त्रीय से लेक लोक, स्थानीय लोक, विदेशी ओपेरा, और सूक्ष्म शास्त्रीय और लोकप्रिय फिल्मी गीतों से विभिन्न कला रूपों का प्रदर्शन किया जाएगा।

    कला और शिल्प

    देश के विभिन्न हिस्सों के लगभग 400 प्रसिद्ध कारीगरों को कला के अपने उत्कृष्ट कार्यों को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। इनमें तमिलनाडु से लकड़ी/पत्थर की नक्काशी, उत्तर पूर्व भारत से बांस/बेंत का काम, आगरा से संगमरमर और जरदोजी का काम, सहारनपुर से लकड़ी की नक्काशी और पश्चिम बंगाल से कांथा सिलाई समेत और भी बहुत कुछ शामिल हैं। ताज महोत्सव खाने के शौकीनों के लिए स्वर्ग है। इस दौरान यहां विभिन्न प्रकार के व्यंजन और विश्व प्रसिद्ध भोजन भी होंगे जिनका लुत्फ आगंतुक उठा सकते हैं।

    ताज महोत्सव 1992 में शुरू किया गया था। यह हर साल मुगलों की समृद्ध विरासत का सम्मान करने के लिए आयोजित किया जाता है ताकि कारीगरों को प्रोत्साहन प्रदान दिया जा सके और कला और शिल्प के उनके शानदार कार्यों को सबसे उचित और प्रामाणिक कीमतों पर लोगों को उपलब्ध कराया जा सके।