Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Spring Season Travel Destination: वसंत ऋतु के मौसम में ट्रैवेल करने के लिए बेस्ट हैं ये डेस्टिनेशन्स

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Sat, 11 Mar 2023 11:27 AM (IST)

    Spring Season Travel Destination इस मौसम में भाग लेने के लिए कई त्यौहार और मेले होते हैं साथ ही ये वो महीना होता है जब वसंत ऋतु में नए नए फूल और खिलते हैं और हर तरफ काफी खुशनुमा माहौल होता है। जानें

    Hero Image
    Spring Season Travel Destination: वसंत ऋतु के मौसम में ट्रैवेल करने के लिए बेस्ट हैं ये डेस्टिनेशन्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Spring Season Travel Destination: स्प्रिंग सीजन जिसे हिंदी में हम वसंत ऋतु कहते हैं, वो दुनिया की भ्रमण करने के लिए सबसे सही समय होता है। इस मौसम में भाग लेने के लिए कई त्यौहार और मेले होते हैं, साथ ही ये वो महीना होता है जब वसंत ऋतु में नए नए फूल और खिलते हैं और हर तरफ काफी खुशनुमा माहौल होता है। चलिए जानते हैं कि इस बार की छुट्टियों के लिए कौन-कौन सी जगह ट्रेंड कर रही हैं। समुद्री तटों से लेकर, हरी-भरी हरियाली और खुले मैदान तक ऐसे डेस्टिनेशन्स जहां इस बार आपको अपने परिवार या फिर किसी खास शख्स के साथ घूमने जाना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वसंत के मौसम में घूमने लायक कुछ अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन्स-

    1. मालदीव

    साफ आसमान और समुद्र के कारण, मालदीव हर किसी का पसंदीदा स्थान है। यहां समंदर की गोद में सांस ले रहे जीवों को देखने से लेकर एक खुशमिजाज दिन का आनंद लेने तक काफी कुछ शामिल है, जिसे आपको इस महीने में करना चाहिए। मालदीव की प्राकृतिक सुंदरता तब और भी निखरकर आती है जब वसंत ऋतु में रेत के समुद्र तटों पर सूरज की रोशनी पड़ती है।

    2. यूरोप

    स्प्रिंग सीजन में यूरोप के लिए उड़ान भरना सबसे सही है, क्योंकि इस दौरान आपको यहां कम भीड़ और पॉकेटफ्रेंडली स्टे का ऑप्शन मिलता है। कुछ स्थानों पर इस दौरान रंगीन और जीवंत फूल दिखाई देते हैं, जबकि अन्य स्थानों पर सर्दी का तापमान बना रहता है। इस मौसम के दौरान, आप बेनेलक्स, पुर्तगाल, फ्रांस और इटली सहित कई यूरोपीय देशों की यात्रा कर सकते हैं।

    3. दक्षिण अफ्रीका

    दक्षिण अफ्रीका एक शानदार और पॉकेट फ्रेंडली हॉलीडे डेस्टिनेशन है। स्थानीय लोगों का दावा है कि मार्च के महीने में यहां आना काफी सुखद अनुभव होता है, क्योंकि यहां का उत्कृष्ट मौसम पर्यटकों को समुद्र तट पर आराम करने से लेकर वाइल्ड लाइफ सफारी के लिए प्रेरित करती हैं।

    4. वियतनाम

    वियतनाम एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और भारत से यात्रा करने वाले अधिक आर्थिक देशों में से एक है। इस देश की अविश्वसनीय प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और इतिहास को देखते हुए निस्संदेह ही ये जगह आपको संतुष्ट महसूस करवाएगी।

    5. कंबोडिया

    कंबोडिया का मुख्य आकर्षण में इसके समृद्ध ऐतिहासिक अतीत, शानदार मंदिर, मुंह में पानी लाने वाले लजीज व्यंजन, भव्य समुद्र तट और द्वीप, मिलनसार लोग और रोमांचक नाइटलाइफ़ शामिल हैं। कंबोडिया इतिहास के शौकीनों के लिए एक दर्शनीय स्थल है।

    comedy show banner
    comedy show banner