Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेकिंग के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है स्पीति घाटी, जानें इसके बारे में सबकुछ

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Fri, 07 May 2021 02:17 PM (IST)

    पर्यटक दिल्ली से कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं। यहां बस और टैक्सी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। सड़क मार्ग के जरिए पर्यटक धनकर मठ पहुंचते हैं। इस झील के निकटतम रेलवे स्टेशन जोगिंदर नगर है। यहां से झील की दूरी 400 मीटर है।

    Hero Image
    आसान शब्दों में कहें तो प्यास बुझाने के लिए धनकर क्षील का पानी पिया जा सकता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। हिमाचल प्रदेश अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक हिमाचल प्रदेश घूमने आते हैं। प्रदेश में कई पर्यटन स्थल हैं, जो अपनी विशेषता के लिए जाने जाते हैं। इनमें एक स्पॉट स्पीति घाटी है। ट्रेकिंग के लिए काफी संख्या में पर्यटक स्पीति आते हैं। स्पीति घाटी के बेहद नजदीक धनकर झील है। पर्यटकों के लिए यह झील आकर्षण का केंद्र है। इस झील तक पंहुचने के लिए स्पीति घाटी से गुजरना पड़ता है। हालांकि, कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते एक बार फिर से पर्यटन पर व्यापक असर पड़ा है। इसके चलते देश के सभी स्मारकों और पर्टयन स्थलों को तत्काल बंद कर दिया गया है। इससे पहले साल 2020 में कोरोना वायरस के चलते कई महीनों तक सभी पर्टयन स्थल बंद था। अगर आपको धनकर झील के बारे में कुछ नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनकर झील कैसे पहुंचें

    पर्यटक दिल्ली से कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं। यहां बस और टैक्सी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। सड़क मार्ग के जरिए पर्यटक धनकर मठ पहुंचते हैं। इस झील के निकटतम रेलवे स्टेशन जोगिंदर नगर है। यहां से झील की दूरी 400 मीटर है। धनकर झील जाने के क्रम में कज़ा और तबो शहर से गुजरना पड़ता है। धनकर गांव से तकरीबन 1 घंटे की ट्रेकिंग के बाद पर्यटक धनकर झील पहुंचते हैं। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 14 हजार फ़ीट है।

    इस झील का पानी प्यास बुझाने के लिए उपयुक्त माना जाता है। आसान शब्दों में कहें तो प्यास बुझाने के लिए धनकर क्षील का पानी पिया जा सकता है। हालांकि, पर्यटकों को पानी लेकर जाने की सलाह दी जाती है। पर्यटक अपनी कार को धनकर मोनेस्ट्री में पार्क करते हैं। यहां से ट्रेकिंग कर झील पहुंचते हैं। जब कभी धनकर झील जाएं, तो अपने साथ प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजें, केला और ड्राई फ्रूट्स साथ में कैरी करें। इससे शरीर में एनर्जी लेवल सामान्य रहता है। साथ ही आप स्पीति घाटी में प्रकृति के साथ बेहतरीन पल बिता सकते हैं।