विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरोजिनी-सदर बाजार छोड़िए, दिल्ली की इन मार्केट से करें दीवाली की शॉपिंग; सजावट से गहनों तक सब कुछ मिलेगा

Published: Sat, 31 Oct 2026 10:00 AM (IST)

दिल्ली में दिवाली की खरीदारी के लिए सरोजिनी-सदर बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों से हटकर कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं।

दीवाली की शॉपिंग के लिए दिल्ली के मशहूर बाजार (Image Source: AI Generated)

दीवाली की शॉपिंग के लिए दिल्ली के मशहूर बाजार (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की कुछ ही मार्केट त्योहारों के समय में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं, इनमें सरोजिनी नगर, लाजपत नगर, चांदनी चौक और सदर बाजार शामिल है। पर अगर आप इन ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगहों से हटके दीवाली की शॉपिंग के लिए मार्केट तलाश रहे हैं, तो आप इन बाजारों का रुख कर सकते हैं। 

दिल्ली हाट (आईएनए)

अगर आप सरोजिनी नगर जाने के लिए आईएनए मेट्रो का रूट लेते हैं, तो इसके ठीक सामने दिल्ली हाट है। इस मार्केट की सबसे खास बात यह है कि यहां आपको राज्यों की परंपराओं के हिसाब से सामान देखने को मिलता है। शानदार पेंटिंग से लैंप, दीये और मिट्टी के बर्तन बहुत सी सजावट की चीजें यहां से खरीदी जा सकती हैं, बस आपकी बार्गनिंग स्किल्स अच्छी होनी चाहिए। 

कुम्हार ग्राम (उत्तम नगर)

आपको शायद पता न हो पर उत्तम नगर का कुम्हार ग्राम एशिया और दुनिया की सबसे बड़ी बस्तियों में गिना जाता है। इस बाजार में आपको दीवाली और उसके अलावा भी मिट्टी के बने दीये, बर्तन और साज-सजावट की चीजें थोक के भाव में मिल जाएंगी। वहीं, पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश की ईको फ्रेंडली की भी इस मार्केट में बड़ी डिमांड है। 

किनारी बाजार (पुरानी दिल्ली) 

घर सजाने के लिए तोरण, वॉल हैंगिंग और आर्टिफिशियल फूल जैसी बहुत सी होम डेकोर की चीजें पुरानी दिल्ली में सिर्फ सदर बाजार में ही नहीं मिलतीं, किनारी बाजार इसके लिए फेमस है। सबसे खास बात कि इस बाजार में होम डेकोर के अलावा, फैशन, गिफ्ट्स और पूजा सामग्री भी आसानी से मिल जाती है। 

दरीबा कलां (पुरानी दिल्ली) 

दरीबा कलां पुरानी दिल्ली की वो खूबसूरत मार्केट है, जो 100 साल से भी ज्यादा पुरानी है। बस इस पुरानी मार्केट में त्योहारों के समय जो रौनक देखने को मिलती है, उसके क्या ही कहने। यह बाजार आर्टिफिशियल जूलरी, एंटीक जूलरी और सिल्वर के गहनों के लिए खासतौर से लोकप्रिय है। यहां रानी हार, कड़े, कानों की झुमकिया, नोजपिन, भारी से भारी इयररिंग्स किफायती दामों पर मिल जाएंगे। 

ताइवान मार्केट (जनपथ) 

इस दीवाली जनपथ की ताइवान मार्केट जाएं और वहां से हैंडीक्राफ्ट चीजों लाकर आपके घर को सजाएं। इस बाजार में आपको डिजाइनर लैंप, मिट्टी के खूबसूरत दीये, रंग बिरंगी लड़ियांन और लाइट्स किफायती दाम पर मिलेंगी। बस इस बात का ध्यान रखें कि यहां खरीदारी करने के लिए आपको मोल भाव करने वाली कला जरूर आनी चाहिए। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।