Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यात्रीगण कृपया ध्यान दें...दिवाली और छठ पूजा के लिए रेलवे ने इन रूट्स पर चलाईं स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Mon, 01 Nov 2021 09:57 PM (IST)

    उत्तर भारत में दिवाली और छठ पूजा की विशेष धूम रहती है। इसके चलते त्योहार के सीजन में कंफर्म यानी आरक्षित टिकट मिलना मुश्किल रहता है। इसी मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो दर्जन से अधिक विशेष ट्रेनें चलाने को घोषणा की है।

    Hero Image
    रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो दर्जन से अधिक विशेष ट्रेनें चलाने को घोषणा की है।

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। त्योहार का सीजन चल रहा है। इस सीजन की शुरुआत दुर्गा पूजा से होती है। इसके बाद दिवाली करवा चौथ, दीपावली, भाई-दूज गोवर्धन और छठ पूजा आदि त्योहार मनाए जाते हैं। खासकर उत्तर भारत में दिवाली और छठ पूजा की विशेष धूम रहती है। छठ पूजा बिहार में प्रमुख त्योहार है। इस पूजा में शामिल होने हेतु लोग अपने घर जाते हैं। इसके चलते त्योहार के सीजन में कंफर्म यानी आरक्षित टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। इससे यात्रियों को असुविधा होती है। इसी मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो दर्जन से अधिक विशेष ट्रेनें चलाने को घोषणा की है। इनमें बिहार और उत्तर प्रदेश में अधिक ट्रेने चलाई जा रही हैं। हालांकि, कोरोना वायरस के चलते पिछले साल पर्व-त्योहार पर व्यापक असर पड़ा था। यात्रियों को भी सफर के दौरान कोराना नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है। इससे आप और आपका पूरा सुरक्षित रह सकते हैं। अगर आप भी त्योहार के मौसम में अपने घर जाना चाहते हैं, तो इन ट्रेनों में यात्रा के लिए टिकट बुकिंग कर सकते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1.

    01633 नई दिल्ली-माता वैष्णों देवी कटरा

    दिन-बुधवार, शुक्रवार, रविवार

    2.

    01636 भटिंडा-वाराणसी फ़ास्ट स्पेशल

    दिन-रविवार, बुधवार

    3.

    01654 माता वैष्णों देवी मंदिर-वाराणसी-रविवार

    4.

    01674 नई दिल्ली-वाराणसी

    यात्रा दिन-मंगलवार, शुक्रवार, रविवार

    5.

    01676 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर

    यात्रा दिन-सोमवार, बुधवार

    6.

    01670 नई दिल्ली-दरभंगा

    यात्रा दिन-सोमवार, गुरुवार

    7.

    01655 गोरखपूर-चंडीगढ़

    यात्रा दिन-गुरुवार

    8.

    01638 नई दिल्ली-बरौनी

    यात्रा दिन-बुधवार, शनिवार

    9.

    01662 आनंद विहार, सहरसा

    यात्रा दिन-सोमवार, गुरुवार

    10.

    01668 आनंद विहार-जयनगर

    यात्रा दिन-मंगलवार, शुक्रवार

    11.

    01684 आनंद विहार-पटना

    यात्रा दिन-मंगलवार, शुक्रवार, रविवार

    12.

    01692 आनंद विहार-दरभंगा

    यात्रा दिन-सोमवार

    13.

    09644 आनंद विहार-कटिहार

    यात्रा दिन-रविवार

    14.

    09646 आनंद विहार-बरौनी

    यात्रा दिन-रविवार

    15.

    041917 प्रयागराज-आनंद विहार

    यात्रा दिन-शनिवार, रविवार

    16.नई दिल्ली-गोरखपूर

    यात्रा दिन-रविवार

    17.

    09190 निजामुद्दीन-बांद्रा

    यात्रा दिन-सोमवार, गुरुवार

    18.

    05578 दिल्ली-दरभंगा

    यात्रा दिन-सोमवार, गुरुवार

    19.

    05316 दिल्ली-छपरा

    यात्रा दिन-बुधवार

    यह ट्रेन 1 दिसंबर तक चलेगी।

    20.

    05402

    लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपूर

    यात्रा दिन-रविवार

    नोट-इसके अतिरिक्त कई और विशेष ट्रेनें चलाईं गईं है जो अन्य रूटस पर दौड़ेंगी। अधिक जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें-Indian Railway