विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जन्माष्टमी से पहले मथुरा-वृंदावन जाने का है मन? योगी सरकार लाई 3 दिनों का खास टूर, पढ़ें पूरी डिटेल्स

Published: Wed, 12 Aug 2026 04:13 PM (IST)

यूपी सरकार ने जन्माष्टमी से पहले कृष्ण भक्तों के लिए 'कृष्ण लीला' टूर पैकेज शुरू किया है।

यूपी पर्यटन विभाग ने लॉन्च किया 3 दिन और 2 रात का 'कृष्ण लीला' टूर पैकेज (Image Source: AI-Generated)

यूपी पर्यटन विभाग ने लॉन्च किया 3 दिन और 2 रात का 'कृष्ण लीला' टूर पैकेज (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी इस जन्माष्टमी मथुरा-वृंदावन जाकर कान्हा के दर्शन करने का मन बना रहे हैं? अगर हां, तो उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आपके लिए एक शानदार सरप्राइज लेकर आई है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर से ठीक पहले, यूपी सरकार ने कृष्ण भक्तों के लिए एक खास 'कृष्ण लीला' टूर पैकेज की शुरुआत की है।

इस 3 दिन और 2 रात के टूर पैकेज के जरिए आपको भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े प्रमुख और पवित्र स्थलों जैसे- मथुरा, वृंदावन, गोकुल और बरसाना के दर्शन करने का बेहतरीन मौका मिलेगा। आइए जानते हैं इस खास टूर पैकेज से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स।

Mathura Vrindavan Janmashtami Tour

(Image Source: AI-Generated)

कहां से शुरू होगी यात्रा और क्या है खास?

यह खास टूर पैकेज 'विजिट माय स्टेट उत्तर प्रदेश' अभियान के तहत उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा तैयार किया गया है। यात्रा की शुरुआत सुबह 8 बजे लखनऊ से होगी। सरकार ने इस पैकेज को डिजाइन करते समय श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और उनके बेहतरीन आध्यात्मिक अनुभव का पूरा ध्यान रखा है।

3 दिनों का पूरा शेड्यूल

पहला दिन

यात्रा के पहले दिन श्रद्धालुओं को वृंदावन की गलियों और मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे। इसमें विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर, रंगजी मंदिर, निधिवन, वैष्णो देवी मंदिर, अक्षय पात्र मंदिर और बेहद खूबसूरत प्रेम मंदिर शामिल हैं।

दूसरा दिन

दूसरे दिन की शुरुआत मथुरा से होगी, जहां श्रीकृष्ण जन्मभूमि, द्वारकाधीश मंदिर, विश्राम घाट, भूतेश्वर महादेव मंदिर, गोवर्धन धाम, संग्रहालय, गीता मंदिर और पोतरा कुंड के दर्शन कराए जाएंगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को गोकुल गांव का भ्रमण भी कराया जाएगा।

तीसरा दिन

तीसरे और आखिरी दिन कान्हा के भक्त बरसाना पहुंचेंगे। यहां राधारानी मंदिर के साथ-साथ इस्कॉन मंदिर और श्री राधा दामोदर मंदिर में दर्शन और पूजन का कार्यक्रम होगा। इन पावन स्थलों का आशीर्वाद लेने के बाद श्रद्धालु वापस लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

कितना है खर्च और पैकेज में क्या-क्या है शामिल?

पर्यटन विभाग ने इस पैकेज को खासतौर पर परिवारों और छोटे समूहों को ध्यान में रखकर तैयार किया है:

  • किराया: अगर आप एसी सेडान गाड़ी से जाते हैं, तो प्रति व्यक्ति खर्च 10,400 रुपये होगा। वहीं, क्रिस्टा गाड़ी चुनने पर प्रति व्यक्ति 10,150 रुपये का शुल्क तय किया गया है। ध्यान रहे कि बुकिंग के लिए कम से कम दो यात्रियों का होना जरूरी है।
  • क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं: इस पैकेज में आपके ठहरने, सुबह का नाश्ता, जलपान, शाम की चाय-स्नैक्स, स्थानीय जगहों पर घुमाने और एक प्रशिक्षित गाइड की सुविधा शामिल है।

ध्यान रखें, यात्रियों को दोपहर और रात के भोजन का खर्च खुद उठाना होगा, यह पैकेज में शामिल नहीं है।

यह भी पढ़ें- तिरुपति-रामेश्वरम समेत दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मंदिरों की यात्रा कराएगा IRCTC, मात्र ₹24,100 से शुरू है बुकिंग

यह भी पढ़ें- अब बजट की चिंता खत्म, IRCTC करवाएगा काशी-अयोध्या और गया की यात्रा; कम पैसे में मिलेगी लग्जरी सुविधा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।