Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tourist Places: भारत में करना चाहते हैं स्विट्जरलैंड की सैर, तो इन खूबसूरत जगहों पर घूमने की जरूर करें प्लानिंग

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sat, 10 Sep 2022 01:51 PM (IST)

    अगर आप राफ्टिंग लवर हैं तो मनाली की सैर कर सकते हैं। शिमला के बाद यह हिमचाल प्रदेश का सबसे बड़ा टूरिस्ट स्पॉट है। बड़ी संख्या में सैलानी मनाली घूमने आते हैं। खासकर गर्मी के दिनों में टूरिस्टों की संख्या सबसे अधिक रहती है। मनाली की खूबसूरती देखने लायक है।

    Hero Image
    Tourist Places: भारत में करना चाहते हैं स्विट्जरलैंड की सैर, तो इन खूबसूरत जगहों पर घूमने की जरूर करें प्लानिंग

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tourist Places: स्विट्जरलैंड को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहां के लोगों का जीवनस्तर सबसे आला है। आसान शब्दों में कहें तो स्विट्जरलैंड के लोगों का जीवनस्तर सबसे बेहतर है। ऐल्प्स पहाड़ी से घिरा यह देश खूबसूरती के मामले में शीर्ष पर है। इसके लिए बड़ी संख्या में पर्यटक स्विट्जरलैंड घूमने आते हैं। हालांकि, कई पर्यटक लंबीं यात्रा करने से कतराते हैं। उनके मन में रहता है कि काश! स्विट्जरलैंड जैसी जगह अपने देश में होता, तो एक बार जरूर घूमने जाते। अगर आप भी भारत में स्विट्जरलैंड की सैर करना चाहते हैं, तो देश की इन खूबसूरत जगहों पर घूमने जरूर जाएं। आइए, इन जगहों के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनाली

    अगर आप राफ्टिंग लवर हैं, तो मनाली की सैर कर सकते हैं। शिमला के बाद यह हिमचाल प्रदेश का सबसे बड़ा टूरिस्ट स्पॉट है। बड़ी संख्या में सैलानी मनाली घूमने आते हैं। खासकर, गर्मी के दिनों में टूरिस्टों की संख्या सबसे अधिक रहती है। मनाली की खूबसूरती देखने लायक है। चारों ओर पहाड़ियों से घिरा मनाली हूबहू स्विट्जरलैंड की तरह दिखता है।

    लेह

    शांति और सुकून के लिए लेह और लद्दाख जाना जाता है। लेह में दर्जनों बौद्ध मठ हैं, जो दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा, लेह माउंटेन बाइकिंग के लिए भी जाना जाता है। बड़ी संख्या में पर्यटक लेह घूमने आते हैं। अगर आप भारत में स्विट्जरलैंड की सैर करना चाहते हैं, तो लेह घूमने जरूर जाएं।

    दार्जिलिंग

    दार्जिलिंग अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इसके लिए दार्जलिंग को क्वीन ऑफ हिल्स भी कहा जाता है। बरसात के मौसम में दार्जलिंग की खूबसूरती देखने लायक रहती है। चारों तरफ हरियाली फैली रहती है। उस समय दार्जलिंग बिल्कुल स्विट्जरलैंड की तरह दिखता है। इसके अलावा, अन्य मौसम में भी पर्यटक दार्जलिंग घूमने आते हैं।

    कश्मीर

    जब बात आती है खूबसूरती की, तो कश्मीर की गिनती पहले स्थान पर होती है। खूबसूरती के लिए कश्मीर को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। कश्मीर में कई खूबसूरत जगह हैं। जहां, आप अपने परिवारवालों के साथ जा सकते हैं। तुलिप गार्डन और डल झील प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट है।