Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोरोना काल में वीकेंड हॉलिडे के लिए सुरक्षित जगह है पौड़ी गढ़वाल, जानें इसके बारे में सबकुछ

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Mon, 07 Jun 2021 04:48 PM (IST)

    पौड़ी से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर यह मंदिर स्थित है। यह मंदिर भगवन शिव समर्पित है। ऐसा माना जाता है किकंडोलिया पौड़ी की देवी के संरक्षक है। यह स्थल बेहद पावन है। स्थानीय लोगों की कंडोलिया देवता में अगाध श्रद्धा है।

    Hero Image
    कंडोलिया मंदिर पौड़ी से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। उत्तराखंड को देवों की भूमि कहा जाता है। हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आते हैं। साथ ही केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री देव दर्शन के लिए आते हैं। इसके अलावा, कई अन्य धार्मिक स्थल हैं, जो अपनी विशेषता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। वहीं, उत्तराखंड पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है। खासकर कोरोना काल में सुरक्षित यात्रा के लिए उत्तराखंड परफेक्ट डेस्टिनेशन है। अगर आप आने वाले समय में वीकेंड हॉलिडे पर जाने की सोच रहे हैं, तो पौड़ी गढ़वाल जा सकते हैं। आइए, पौड़ी गढ़वाल के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कंडोलिया देवता

    पौड़ी से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर यह मंदिर स्थित है। यह मंदिर भगवन शिव समर्पित है। ऐसा माना जाता है किकंडोलिया पौड़ी की देवी के संरक्षक है। यह स्थल बेहद पावन है। स्थानीय लोगों की कंडोलिया देवता में अगाध श्रद्धा है। आप कंडोलिया मंदिर से पुरे शहर का दीदार कर सकते हैं।

    चौखम्बा व्यू पॉइंट

    यह जगह पौड़ी से महज 4 किलोमीटर दूर स्थित है। पर्यटक पौड़ी बस स्टैंड से बस पकड़कर चौखम्बा व्यू पॉइंट पहुंच सकते हैं। चौखम्बा व्यू पॉइंट को चार स्तंभों का पर्वत भी कहा जाता है।

    खिर्सू

    खिर्सू ऑफ बीट डेस्टिनेशन के लिए पॉपुलर है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 1900 मीटर है। यहां आप 180 डिग्री कोण में हिमालय का दीदार कर सकते हैं। यहां उत्तम प्रकार के सेब का उत्पादन होता है।

    ताराकुंड

    पौड़ी में यह सबसे ऊंचाई पर स्थित है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 2250 मीटर है। तारा कुंड में प्राचीन मंदिर और झील अवस्थित है। पर्यटन को यादगार बनाने के लिए ताराकुंड की यात्रा कर सकते हैं।

    रामगंगा बांध

    अगर आप यात्रा के दौरान पिकनिक मनाना चाहते हैं, तो रामगंगा बांध उपयुक्त जगह है। यह बांध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की सीमाओं के भीतर स्थित है। ये दोनों स्थल (रामगंगा बांध और जिम कार्बेट) पौड़ी गढ़वाल से एक दिन की सैर के लिए एकदम उपयुक्त हैं।

     

    comedy show banner