Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Oldest Railway Stations: ये हैं देश के सबसे पुराने रेलवे स्टेशन, जानें इनकी क्या है खासियत

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 06 May 2023 05:41 PM (IST)

    Oldest Railway Stations देश में ऐसे कई रेलवे स्टेशन मौजूद हैं जिन्हें पुराने रेलवे स्टेशन के रूप में जाना जाता है। ये स्टेशन यात्रियों को काफी आकर्षित करती हैं। आज आपको भारते के पुराने रेलवे स्टेशन के बारे में बताएंगे।

    Hero Image
    ये हैं देश के सबसे पुराने रेलवे स्टेशन, जानें इनकी क्या है खासियत

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Oldest Railway Stations: रेल यात्रा से लोगों की कितनी खट्टी-मिट्ठी यादें जुड़ी होती है। इसकी खिड़की के पास बैठकर घंटों खेतों, नदियों, जंगलों और पहाड़ों को निहारने का एक अलग ही अहसास होता है। इस यात्रा के जरिए आपको कई तरह के लोगों से मिलने का मौका मिलता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हमारे देश में ऐसे कई रेलवे स्टेशन हैं, जिन्हें सबसे पुराने रेलवे स्टेशन के रूप में जाना जाता है। ये स्टेशन आज भी लोगों को आकर्षित करती हैं। आइए जानते हैं, देश के पुराने रेलवे स्टेशन के बारे में...

    बड़ोग रेलवे स्टेशन, हिमाचल प्रदेश

    बड़ोग कालका और शिमला रेलवे मार्ग पर पड़ने वाला एक रेलवे स्टेशन है। यह स्टेशन हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में बसा एक छोटा-सा रेलवे स्टेशन है। इस स्टेशन का उद्घाटन सन् 1930 में किया गया था। इसे यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल का दर्जा प्राप्त है। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो आपके लिए यह स्टेशन बेस्ट हो सकता है।

    हावड़ा जंक्शन, कोलकाता

    यह स्टेशन भारत का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन है। सन्1852 में इसका निर्माण किया गया था। इस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सबसे ज्यादा भीड़ होती है । हर दिन यहां 10 लाख से भी ज्यादा लोग यात्रा करते हैं। यहां 23 प्लेटफार्म हैं, यह उन स्टेशनों में से एक है, जहां से भारत में पहली ट्रेन गुजरी थी।

    छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई

    यह भारत के सबसे पुराने रेलवे स्टेशनों में से एक है। इस स्टेशन पर लोग सबसे ज्यादा फोटोज क्लिक करवाते हैं। यह मुंबई का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है। पहले इस रेलवे स्टेशन को विक्टोरिया टर्मिनस के नाम से जाना जाता था।

    चारबाग रेलवे स्टेशन, लखनऊ

    यह रेलवे स्टेशन नवाबों के शहर लखनऊ में स्थित है। इसका निर्माण सन् 1915 में किया गया था। जैसा कि इस रेलवे स्टेशन का नाम है चारबाग। यह चार सुंदर पार्कों से घिरा हुआ है। इस खूबसूरत स्टेशन में राजस्थानी और मुगल वास्तुकला का भी मिश्रण देख सकते हैं। इस स्टेशन की सबसे खास बात यह है कि यह ऊपर से देखने पर शतरंज की तरह नजर आता है।

    Picture Courtesy: Instagram//pics.of.india/

    comedy show banner
    comedy show banner