Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha Day 2022: नेशनल पार्क से लेकर खूबसूरत मंदिर तक, ओडिशा आकर देखें प्रकृति के खूबसूरत नजारे

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Fri, 01 Apr 2022 04:59 PM (IST)

    Odisha Day 2022 ओडिशा भारत का एक ऐसा राज्य है जहां नेशनल पार्क से लेकर एडवेंचरस गुफाएं और दुनियाभर में मशहूर सूर्य मंदिर स्थित है। 1 अप्रैल को ओडिशा को स्वतंत्र राज्य का दर्जा मिला था। इस मौके पर जानें ओडिशा में बसे खूबसूरत नजारों के बारे में।

    Hero Image
    Odisha Day 2022: ओडिशा घूमने वाली जगहें

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क, Odisha Day 2022: बंगाल की खाड़ी से सटा भारत के पूर्वी कोने में स्थित ओडिशा बेहद खूबसूरत और शांत जगह है। साल 1936 में 1 अप्रैल को ही ओडिशा को स्वतंत्र राज्य का दर्जा मिला था। ओडिशा दिवस को उत्कल दिवस के नाम से भी जाना जाता है। ये जगह घूमने-फिरने के लिहाज से बेहद खूबसूरत जगह है। यहां फैमिली के साथ आएं या फिर सोलो ट्रिप पर, गारंटी है भरपूर एंजॉय करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. सिमलीपाल नेशनल पार्क

    उड़ीसा के मयुरभंज जिले में स्थित है खूबसूरत सिमलीपाल नेशनल पार्क। यूनेस्को द्वारा इस पार्क को बायोस्फियर रिज़र्व के रूप में चुना गया हैं। ये पार्क 90 से ज्यादा बंगाली शेर और 400 से अधिक हाथियों का निवास है। सिमलीपाल नेशनल पार्क के अन्दर खूबसूरत झरना है जहां आप सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं।

    2. पुरी

    ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क का सूर्य मंदिर और भुवनेश्वर में स्थित लिंगराज्य मंदिर ओडिशा के खास आकर्षणों में शामिल है जिसके बिना एक तरह से यहां की यात्रा अधूरी है। पुरी का जगन्नाथ मंदिर चार धामों में से एक हैं।

    3. कोणार्क सूर्य मंदिर

    उड़ीसा का कोणार्क सूर्य मंदिर भारत में ही नहीं, दुनियाभर में मशहूर है। इतना ही नहीं यह मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की लिस्ट में भी शामिल है। इस मंदिर की बनावट उस समय की वास्तुकला का नायाब नमूना पेश करती है। कोणार्क सूर्य मंदिर में भगवान सूर्यनारायण विराजते हैं। वार्षिक नृत्य उत्सव, पास में स्थित समुद्री तट मंदिर के आकर्षण को दोगुना करते हैं।

    4. खंडगिरी गुफाएं

    उड़ीसा स्थित खंडगिरी गुफाएं प्राचीन काल की समृद्ध विरासत समेटे हुए हैं। भुवनेश्वर से तकरीबन 6 किलोमीटर का सफर तय करके आप इस जगह पहुंच सकते हैं। खंडगिरि की गुफाएं ओडिशा पर्यटन का खास आकर्षण है। ऐसी माना जाता है कि खंडगिरि की 15 गुफाओं में पुराने समय में जैन विद्वान और तपस्वी रहा करते थे। पहाड़ों की चट्टानों को काटकर इस गुफा की दीवारें बनाई गई हैं। जिस पर की गई चित्रकारी नायाब है। तो ओडिशा आकर इस जगह की सैर तो बनती है।

    Pic credit- pexels

    comedy show banner
    comedy show banner