दुर्गा पूजा के लिए कोलकाता जाने की जरूरत नहीं! दिल्ली के इन 8 पंडालों में मिलेगा बंगाल जैसा माहौल
दुर्गा पूजा के दौरान दिल्ली की कुछ जगहें एक अलग ही रंग में रंग जाती है। जी हां, इस आर्टिकल ...और पढ़ें

दिल्ली के 8 सबसे भव्य दुर्गा पूजा पंडाल (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दुर्गा पूजा (Durga Puja 2026) आते ही दिल्ली की सड़कों पर जैसे एक अलग ही जादू छा जाता है। जी हां, कहीं रसगुल्ले की मिठास, तो कहीं काठी रोल या पुचके का जायका।
अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस साल दोस्तों या परिवार के साथ वो परफेक्ट 'पंडाल हॉपिंग' वाली वाइब कहां मिलेगी, तो हमने आपके लिए दिल्ली के 8 शानदार पंडालों की लिस्ट तैयार की है (Durga Puja Pandals in Delhi)। यकीन मानिए, यहां कदम रखते ही आपको लगेगा जैसे आप रातों-रात फ्लाइट लेकर सीधे कोलकाता पहुंच गए हों।

(Image Source: AI-Generated)
सीआर पार्क मेला ग्राउंड
दिल्ली में दुर्गा पूजा की बात हो और सीआर पार्क का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। मेला ग्राउंड का पंडाल अपने विशाल आकार और भव्य मूर्तियों के लिए जाना जाता है। यहां दर्शन करने के बाद बाहर लगे फूड स्टॉल्स पर गरमागरम काठी रोल और पुचका खाना बिल्कुल मत भूलिएगा।
सीआर पार्क बी-ब्लॉक
अगर आपको हर साल कुछ नया और हटकर देखने का शौक है, तो बी-ब्लॉक का पंडाल आपको निराश नहीं करेगा। अपनी अनोखी थीम और पर्यावरण को ध्यान में रखकर की गई सजावट के लिए यह जगह युवाओं के बीच काफी हिट है। यहां का कल्चरल प्रोग्राम भी देखने लायक होता है।
मिंटो रोड दुर्गा पूजा
1940 से आयोजित हो रही इस पूजा में आपको एक बड़ी-सी फैमिली गैदरिंग वाला फील आएगा। लाउड म्यूजिक से दूर, यह जगह अपने स्वादिष्ट भोग और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए जानी जाती है। यहां का प्रसाद चखे बिना आपकी पंडाल हॉपिंग अधूरी है।
सीआर पार्क काली मंदिर
यहां आपको कोई मॉडर्न तड़क-भड़क या थीम नहीं मिलेगी और यही इस जगह की सबसे बड़ी खासियत है। कोलकाता से आए कारीगरों द्वारा सजाई गई मूर्ति और शाम के समय होने वाली आरती आपको एक अलग ही सुकून देगी। असली पारंपरिक पूजा देखने के लिए यह बेस्ट जगह है।
मिलानी दुर्गा पूजा
ईस्ट दिल्ली का यह पंडाल अपनी आर्टिस्टिक थीम के लिए काफी मशहूर है। यहां की खूबसूरत सजावट और लाइटिंग देखकर आपको लगेगा जैसे आप दिल्ली में नहीं, बल्कि कोलकाता के किसी नामी पंडाल में खड़े हैं। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह बेहतरीन जगह है।
जीके-2 दुर्गोत्सव
सीआर पार्क की भारी भीड़ में फंसे बिना अगर आपको पूरे जोश के साथ पूजा एन्जॉय करनी है, तो सीधे जीके-2 चले जाइए। यहां का धुनुची डांस और लाइव ढाक बीट्स आपको खुद थिरकने पर मजबूर कर देंगे।
दक्षिणायन, जीके-2
अगर आप भीड़-भाड़ से चिढ़ते हैं और शांति से मां के दर्शन करना चाहते हैं, तो यह पंडाल आपके लिए एकदम सही है। दर्शन के बाद आप पंडाल के आस-पास लगी छोटी दुकानों से साड़ियां और ट्रेंडी जूलरी की शॉपिंग भी कर सकते हैं।
आराम बाग दुर्गा पूजा
आराम बाग का पंडाल अपने विशाल सेट-अप और चमकदार लाइटिंग के लिए पूरे शहर में मशहूर है। यहां का माहौल एकदम किसी बड़े मेले जैसा होता है। अगर आप बच्चों के साथ जा रहे हैं, तो यहां की रौनक उन्हें बहुत पसंद आएगी।
