Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ferry Ride का आनंद उठाने के लिए इन जगहों पर जरूर जाएं

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Thu, 29 Jul 2021 03:50 PM (IST)

    केरल अपनी प्राकृतिक खूबसूरत के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। काफी संख्या में पर्यटक केरल हनीमून बेबीमून समेत वीकेंड हॉलिडे मनाने के लिए आते हैं। साथ ही आप केरल में फेरी राइड का भी आनंद उठा सकते हैं। केरल के कोच्चि में फेरी राइड की सुविधा उपलब्ध है।

    Hero Image
    केरल अपनी प्राकृतिक खूबसूरत के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। बरसात के मौसम में वीकेंड हॉलिडे मनाने के लिए लोग देशभर की सैर करते हैं। इस दौरान लोग ट्रैकिंग, बोटिंग, कायकिंग, स्कीइंग, साइकिलिंग आदि चीजों का आनंद उठाते हैं। हालांकि, मानसून के दिनों में Ferry Ride करने का अलग ही अंदाज है। काफी संख्या में लोग फेरी राइड के लिए देशभर की सैर करते हैं। अगर आप भी मानसून के दिनों में Ferry Ride का आनंद उठाना चाहते हैं, तो इन जगहों पर जरूर जाएं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोच्चि, केरल

    केरल अपनी प्राकृतिक खूबसूरत के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। काफी संख्या में पर्यटक केरल हनीमून, बेबीमून समेत वीकेंड हॉलिडे मनाने के लिए आते हैं। साथ ही आप केरल में फेरी राइड का भी आनंद उठा सकते हैं। केरल के कोच्चि में फेरी राइड की सुविधा उपलब्ध है।

    वेम्बनाड झील

    केरल के कोट्टयम जिले से महज 15 किलोमीटर दूरी पर वेम्बनाड झील स्थित है। यह झील कई नदियों से जुडी है। वेम्बनाड में हाउस बोट के साथ-साथ फेरी राइड की सुविधा उपलब्ध है। इस झील में आप फिशिंग भी कर सकते हैं। बरसात के दिनों में वेम्बनाड झील जरूर जाएं।

    मुंबई

    मुंबई शहर अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। इस शहर में कई दर्शनीय स्थल हैं। मुंबई को सात टापुओं का शहर भी कहा जाता है। फेरी राइड का असली आनंद उठाने के लिए गेटवे ऑफ़ इंडिया की सैर कर सकते हैं। गेटवे ऑफ़ इंडिया पर फेरी राइड की बेहतर सुविधा उपलब्ध है। फेरी राइड के जरिए ही आप एलिफेंटा द्वीप की भी सैर कर सकते हैं।

    चिल्का झील

    भारत के ओड़िशा राज्य में चिल्का झील स्थित है। इस झील में फेरी राइड की सुविधा उपलब्ध है। बरसात के मौसम में इस झील का पानी मीठा हो जाता है। वहीं, अन्य मौसम में झील का पानी खारा रहता है। साथ ही अनेकों प्रकार की पक्षियों का भी चिल्का झील में दीदार कर सकते हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो 160 से अधिक प्रजाति की पक्षियां चिल्का झील में पाए जाते हैं।