Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Suicide Point: एडवेंचर ट्रिप का आनंद उठाने के लिए एक बार 'सुसाइड प्वाइंट' जरूर जाएं

    Suicide Point हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में सुसाइड प्वाइंट स्थित है। यह जगह कल्पा से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर है। यह प्वाइंट बेहद खतरनाक है। इस सड़क पर कई घुमावदार मोड़ है। इसके लिए सुसाइड प्वाइंट पर ड्राइव सावधानी से करने की सलाह दी जाती है।

    By Pravin KumarEdited By: Updated: Sun, 04 Sep 2022 03:19 PM (IST)
    Hero Image
    Suicide Point: एडवेंचर ट्रिप का आनंद उठाने के लिए एक बार 'सुसाइड प्वाइंट' जरूर जाएं

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Suicide Point: आजकल एडवेंचर ट्रिप ट्रेंडिंग में है। बड़ी संख्या में पर्यटक एडवेंचर लोकेशन को गूगल कर जानकारी जमा करते हैं। इसके बाद अपने दोस्तों के साथ एडवेंचर लोकेशन पर घूमने जाते हैं। इन लोकेशन पर लोग शूटिंग करना पसंद करते हैं। हालांकि, यह जोखिम भरा रहता है। इसके लिए खतरनाक स्टंट करने से बचना चाहिए। वहीं, सामान्य डेयरिंग करने से पहले भी सुरक्षा की गारंटी जरूर सुनिश्चित कर लेनी चाहिए। देश में कई रहस्यमयी स्थान हैं, जो अपनी विशेषता के लिए प्रसिद्ध है। अगर आप भी आने वाले दिनों में एडवेंचर ट्रिप पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो एक बार 'सुसाइड प्वाइंट' घूमने जरूर जाएं। 'सुसाइड प्वाइंट' का नाम सुनकर आप चौक गए होंगे। जी हां, देश में एक ऐसी जगह भी है, जिसका नाम 'सुसाइड प्वाइंट' है। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुसाइड प्वाइंट कहां है ?

    हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में सुसाइड प्वाइंट स्थित है। यह जगह कल्पा से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर है। यह प्वाइंट बेहद खतरनाक है। इस सड़क पर कई घुमावदार मोड़ है। इसके लिए सुसाइड प्वाइंट ड्राइव सावधानी से करने की सलाह दी जाती है। यहां से हिमालय का दीदार कर सकते हैं। सुसाइड प्वाइंट के सामने में कैलाश है। यहां से कैलाश की खूबसूरती देखने लायक रहती है। इसके लिए लोग आकर्षित होते हैं।

    बड़ी संख्या में लोग सुसाइड प्वाइंट सेल्फी लेने के लिए आते हैं। हालांकि, सुसाइड प्वाइंट पर सेल्फी लेते समय सावधानी बरतनी चाहिए। चट्टान पर फिसलने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इस प्वाइंट के नीचे खाई है। ऐसा कहा जाता है कि इस प्वाइंट से खाई 500 फ़ीट की है। इसके अलावा, सुसाइड प्वाइंट के पास कल्पा है। यह बेहतरीन पर्यटन स्थल हैं। सुकून और शांति की तलाश करने वाले लोगों के लिए यह परफेक्ट डेस्टिनेशन है। कल्पा में कई बौद्ध मठ और सनातनी मंदिर हैं। इसके लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु कल्पा घूमने आते हैं।