Mawsmai Cave: एडवेंचर ट्रिप के लिए दोस्तों संग एक बार जरूर जाएं मवसमाई घाटी घूमने
Mawsmai Cave मेघालय स्थित चेरापूंजी से साढ़े चार किलोमीटर की दूरी पर मावसई गुफा है। वहीं मेघालय की राजधानी शिलांग से चेरापूंजी की दूरी 53 किलोमीटर है। चेरापूंजी के पास ही नोहकालीकाई झरना है। यह स्पॉट भी पर्यटन स्थल के लिए जाना जाता है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mawsmai Cave: समर सीजन में लोग वेकेशन के लिए देश की भ्रमण करते हैं। इसके लिए देशभर में कई प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। इनमें एक पर्यटन स्थल मवसमाई घाटीहै। बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए मेघालय जाते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों संग एडवेंचर ट्रिप पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो एक बार मवसमाई घाटी घूमने के लिए जरूर जाएं। आइए, इस गुफा के बारे में सबकुछ जानते हैं-
मवसमाई घाटी कहां है ?
मेघालय स्थित चेरापूंजी से साढ़े चार किलोमीटर की दूरी पर मवसमाई घाटी है। वहीं, मेघालय की राजधानी शिलांग से चेरापूंजी की दूरी 53 किलोमीटर है। चेरापूंजी के पास ही नोहकालीकाई झरना है। यह स्पॉट भी पर्यटन स्थल के लिए जाना जाता है। इस झरने में कई गुफाएं हैं। चेरापूंजी से बांग्लादेश की सीमा लगती है। इसके लिए चेरापूंजी से आप बांग्लादेश का भी दीदार कर सकते हैं।
कब न जाएं
मानसून और विंटर सीजन में मवसमाई घाटी घूमने की प्लानिंग न करें। इस सीजन में भारी बारिश से गुफा में पानी भरा रहता है। इसके लिए मानसून सीजन में घूमने न जाएं। दुनियाभर में मेघालय भारी बारिश के लिए जाना जाता है। मवसमाई घाटी घूमने के लिए समर सीजन परफेक्ट होता है।
पाबंदी
गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मवसमाई घाटी न जाने की सलाह दी जाती है। इसके लिए गर्भवती महिला और बच्चे को साथ न ले जाएं।
प्रवेश का समय
मवसमाई घाटी सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुला रहता है। इस दौरान आप अपने दोस्तों के साथ एडवेंचर ट्रिप पर जा सकते हैं।
कितना है किराया
वयस्कों के लिए प्रवेश शुल्क 20 रुपये हैं। वहीं, बच्चों के लिए 5 रुपये हैं। जबकि, कैमरा और रिकॉर्डिंग शुल्क 50 रुपये हैं। पर्यटकों को महज 150 मीटर तक प्रवेश की अनुमति है। इसके आगे गुफा में जाने की मनाही है। आसान शब्दों में 150 मीटर से आगे जाने की अनुमति नहीं है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।