Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोस्तों के साथ घूमने और मौज-मस्ती के लिए मोरक्को शहर है परफेक्ट

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Thu, 16 Aug 2018 05:25 PM (IST)

    फ्रेंड्स के साथ विदेश जाने की सोच रहे हैं तो मोरक्को जाएं, जहां जाना आपके लिए एक यादगार ट्रिप साबित होगा। एडवेंचर से लेकर रिलैक्सिंग हर एक के लिए ये जगह है बेस्ट।

    दोस्तों के साथ घूमने और मौज-मस्ती के लिए मोरक्को शहर है परफेक्ट

    घूमना-फिरना शायद ही किसी को पसंद नहीं होता और बात जब दोस्तों के साथ घूमने की हो तो इसका मौका कौन ही गंवाना चाहेगा। जहां ट्रैवलिंग के साथ-साथ नए-नए एडवेंचर को न सिर्फ एक्सपीरियंस करने का मौका मिलता है बल्कि उसे एन्जॉ़य भी किया जा सकता है। तो अगर आप दोस्तों के साथ इंडिया से बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यूस, यूके और ऑस्ट्रेलिया से अलग किसी ऐसी जगह जाएं जहां आप रिलैक्स करने के साथ ही उस शहर को भी अच्छे से एक्सप्लोर कर पाएं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोस्तों के साथ अफ्रीका के मोरक्को शहर जाकर आप अपनी इन सारी ख्वाहिशों को पूरा कर सकते हैं। मोरक्को में आपको घूमने, पार्टी करने से लेकर अलग-अलग तरह के एडवेंचर स्पोर्ट्स ट्राय करने के भी कई सारे ऑप्शन्स मिलते हैं। कहते हैं विदेशों में नाइटलाइफ बहुत ही शानदार होती है तो अगर आप भी इसका एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं तो ब्लूसिटी Chaouen जरूर आएं जो आपके ट्रिप की बना देगी हमेशा के लिए यादगार। यूरोप के आसपास होने की वजह से मोरक्को शहर के कल्चर में अरेबियन और यूरोपियन दोनों की झलक देखने को मिलती है। घूमने के लिए फेज सिटी, असिलाह सिटी और मेखान्स काफी अच्छी जगहें हैं। 

    फेज सिटी

    मोरक्को के सबसे पुराने और सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। जहां आपको कई पुराने और नायाब बिल्डिंगों के नमूने देखने को मिलेंगे। अगर आप आर्किटेक्चर के बारे में जानने का शौक रखते हैं तो Mekness जरूर आएं। जहां देखने और जानने के लिए बहुत कुछ मिलेगा।

    असिलाह सिटी

    असिलाह शहर कोबाल्ट ब्लू कलर से रंगा हुआ है। वास्तु और कला प्रेमियों के लिए तो ये जगह भी जन्नत से कम नहीं। पुर्तगालियों द्वारा बनाई गई बड़ी-बड़ी दीवारें, किले इस जगह की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। यहां तक पहुंचने के लिए आराम से आपको बसें और ट्रेन मिल जाएंगी। घूमने के साथ ही रिलैक्स होना है तो असिलाह इसके लिए बेस्ट है। साथ ही ये शहर सी-फूड के लिए भी मशहूर है।

    हाई एटलस

    हाई एटलस, मोरक्को का सबसे ऊंचा प्वाइंट है। माउंटेन हाइकर्स और स्कीइंग के लिए ये परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

     

    रब्बात का नज़ारा

    मोरक्को की राजधानी है रबात, जाहिर है इसकी खूबसूरती और बनावट भी खास होगी। स्कूल बुक्स से लेकर दुनिया के नक्शे में खास जगह लिए हुए सहारा डेजर्ट को देखना है तो रबात आएं। यकीन मानिए ये आपकी लाइफ का यादगार पल साबित होगा।

    कैसे पहुंचें 

    मोरक्को की राजधानी रबात के लिए कई फ्लाइट्स मौजूद हैं। नई दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद से वनस्टॉपेज फ्लाइट्स से आप रबात पहुंच सकते हैं।