Kabini Forest Reserve: जंगल सफारी पर काबिनी जाने से पहले इन बातों को जरूर जान लें
Kabini Forest Reserve अक्टूबर से लेकर जून का महीना काबिनी वन रिजर्व जंगल सफारी के लिए बेस्ट होता है। वहीं सुबह के समय में जंगल सफारी करना उत्तम माना जाता है। इस समय में बड़ी संख्या में वन्यजीव देखने को मिलते हैं।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Kabini Forest Reserve: फरवरी का महीने घूमने के लिए परफेक्ट होता है। इस महीने में पर्यटक जंगल सफारी पर भी जाते हैं। इसके लिए देशभर में कई खूबसूरत नेशनल पार्क हैं। अगर आप भी आने वाले दिनों में जंगल सफारी पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो काबिनी वन रिजर्व का चयन कर सकते हैं। यह खूबसूरत वन कर्नाटक में स्थित है। बड़ी संख्या में पर्यटक हर साल काबिनी वन रिजर्व घूमने आते हैं। हालांकि, अगर आप पहली बार काबिनी वन रिजर्व जा रहे हैं, तो जाने से पहले इन बातों का जरूर जान लें। आइए जानते हैं-
- काबिनी वन रिजर्व में जंगल सफारी के लिए जीप और बस दोनों की सेवा उपलब्ध है। आपको बता दें कि अगर आप जंगल सफारी का आनंद उठाना चाहते हैं, तो जीप सफारी का चयन करें। काबिनी में आप तेंदुए, हाथी, बाघ, गौर, भालू और बाइसन आदि वन्य जीवों का दीदार कर सकते हैं।
-जीप और बस का किराया प्रति व्यक्ति 500 रुपये हैं। वहीं, विदेशी सैलानियों के लिए किराया 1700 रुपये हैं। जंगल सफारी के लिए जीप और बस की सेवा दिन में दो बार है। काबिनी वन रिजर्व सुबह में जीप सेवा 5 बजकर 30 मिनट से लेकर 10 बजे तक है। वहीं, दोपहर में 3 बजे से शाम 7 बजे तक है। जबकि, बस सफारी के लिए सुबह 6 बजे से 9 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक सेवा है।
-काबिनी वन रिजर्व में कई होटल और रिसॉर्ट हैं। इनमें रिवर लॉज, द सेराई रिसॉर्ट्स, इवॉल्व बैक रिसॉर्ट्स, द बाइसन रिज़ॉर्ट, रेड अर्थ रिज़ॉर्ट और मचान वाइल्डरनेस लॉज सबसे अधिक लोकप्रिय हैं।
-जब कभी जंगल सफारी पर काबिनी वन रिजर्व घूमने जाएं, तो काबिनी नदी में coracle बोट राइडिंग का आनंद जरूर उठाएं। इस नदी के नाम पर वन रिज़र्व का नाम रखा गया है।
-आप काबिनी से महज 35 किलोमीटर दूर नागरहोल टाइगर रिजर्व भी घूमने जा सकते हैं। यहां पर आप टाइगर का दीदार कर सकते हैं। आप सड़क मार्ग के जरिए 1 घंटे में नागरहोल जा सकते हैं।
-अक्टूबर से लेकर जून का महीना काबिनी वन रिजर्व जंगल सफारी के लिए बेस्ट होता है। वहीं, सुबह के समय में जंगल सफारी करना उत्तम माना जाता है। इस समय में बड़ी संख्या में वन्यजीव देखने को मिलते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।