Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धरती के 'जादुई' झरने! इनकी ऊंचाई देख उड़ जाएंगे होश, बस देखते रह जाएंगे इनकी बेमिसाल खूबसूरती

    Updated: Fri, 06 Jun 2025 06:13 PM (IST)

    प्रकृति के अद्भुत नजारों को देखने के लिए दुनियाभर में कई जगह मशहूर हैं। दुनियाभर में कई ऐसे झरने भी हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। इन्हें देखकर आपको धरती पर स्वर्ग का एहसास होगा। ऊंचाई से गिरता हुआ पानी देखने में बहुत सुंदर लगता है जो मन को शांति और आनंद देता है। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे ऊंचे झरनों के बारे में।

    Hero Image
    दुनिया के सबसे ऊंचे झरने प्रकृति के अजूबों का अनुभव (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। प्रकृति की सबसे सुंदर चीजों में से एक हैं झरने, जो ऊंचाई से गिरते हुए पानी की धारा के साथ बहुत ही अमेजिंग लगते हैं। ऐसे में दुनिया में कई झरने अपनी सुंदरता, जल प्रवाह और ऊंचाई के लिए फेमस हैं, लेकिन कुछ झरने अपनी ऊंचाई की वजह से खास पहचान रखते हैं। ये झरने न केवल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं, बल्कि प्रकृति के पॉवर और खूबसूरती का जीवंत प्रमाण भी देते हैं। तो आइए, जानते हैं दुनिया के कुछ ऐसे ही सबसे ऊंचे झरनों के बारे में-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एंजेल फॉल्स (वेनेजुएला)

    एंजेल फॉल्स की ऊंचाई 2648 फीट (979 मीटर) है। ये दुनिया का सबसे ऊंचा झरना है, जो वेनेजुएला के कैनैमा नेशनल पार्क में स्थित है। यह औयान-टेपुई पर्वत से गिरता है और इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण पानी हवा में ही धुंध में बदल जाता है। बारिश के मौसम में इसकी भव्यता और बढ़ जाती है।

    यह भी पढ़ें-  Hill Station हो या खूबसूरत Island, असम में घुमक्‍कड़ी के शौकीनों को म‍िलेगा पसंदीदा ठ‍िकाना

    तुगेला फॉल्स (दक्षिण अफ्रीका)

    तुगेला फॉल्स 3,110 फीट (948 मीटर) की ऊंचाई से गिरता है, जो ड्रेकेन्सबर्ग पर्वतों में स्थित है और अफ्रीका का सबसे ऊंचा झरना है। इस झरने का पानी कई स्तरों से होकर गिरता है, जिससे यह और भी अट्रैक्टिव दिखाई देता है।

    ट्रेस हरमेनास फॉल्स (पेरू)

    ये 2,999 फीट (914 मीटर)की ऊंचाई से गिरता है। इसका नाम "तीन बहनें" इसलिए रखा गया है,, क्योंकि यह तीन अलग-अलग चरणों में गिरता है। यह झरना पेरू के ओटिशी नेशनल पार्क में स्थित है और घने जंगलों से घिरा हुआ है।

    ओलो’उपेना फॉल्स ( हवाई, यूएसए)

    ये 2,953 फीट (900 मीटर) की ऊंचाई से गिरता है जो हवाई के मोलोकाई द्वीप पर स्थित है और इसकी खासियत यह है कि इसे केवल हवाई मार्ग या समुद्र से ही देखा जा सकता है। यह चट्टानों से बहते हुए बहुत ही सुंदर दिखाई देता है।

    युंबिल्ला फॉल्स (पेरू)

    ये 2,938 फीट (896 मीटर) की ऊंचाई से गिरता है, जो एक चार-स्तरीय झरना है, जो अमेजन के घने जंगलों में स्थित है। इसकी सुंदरता और शांति इसे नेचर लवर्स के लिए खास बनाती है।

    विन्नुफोसेन फॉल्स(नॉर्वे)

    ये 2,822 फीट (860 मीटर) की ऊंचाई से गिरता है, जो यूरोप का सबसे ऊंचा झरना है और ग्लेशियर्स के पिघलने से बनता है। गर्मियों में यह अपने चरम प्रवाह पर होता है और बर्फीली पहाड़ियों के बीच इसका झरता पानी इसे देखने में और ज्यादा सुंदर बनाता है।

    बालाइफोससेन फॉल्स(नॉर्वे)

    ये 2,789 फीट (850 मीटर) की ऊंचाई से गिरता है। यह एक मौसमी झरना है, जो बर्फ के पिघलने पर अपनी पूरी भव्यता में नजर आता है। वसंत ऋतु में इसका पानी पूरे वेग से गिरता है, जिससे यह और भी शानदार दिखता है।

    पु'उका' ओकू फॉल्स (हवाई, यूएसए)

    ये 2,756 फीट (840 मीटर) की ऊंचाई से गिरता है। यह भी हवाई के मोलोकाई द्वीप पर स्थित है और इसके इस स्थान पर होने के कारण इसे देख पाना मुश्किल होता है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता और ऊंचाई इसे विशेष बनाती है।

    यह भी पढ़ें- वंदे भारत से करें कश्मीर का सफर, इन 5 जगहों को करें एक्सप्लोर; यादगार बन जाएगा वेकेशन