Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahashivratri 2023: विदेश में भी मौजूद हैं बेहद खूबसूरत शिव मंदिर, इस महाशिवरात्रि बनाएं दर्शन करने का प्लान

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 14 Feb 2023 12:45 PM (IST)

    MahaShivratri 2023 इस साल देशभर में 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन शिव मंदिरों में भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ लगी रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं देश ही नहीं विदेश में भी कई प्रसिद्ध शिव मंदिर मौजूद हैं।

    Hero Image
    MahaShivratri 2023: विदेश में मौजूद हैं ये प्रसिद्ध शिव मंदिर

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mahashivratri 2023: देशभर में 18 फरवरी यानी शनिवार को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर की पूजा करने पर हर तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस  दिन हर शिव मंदिर में काफी तादाद में भक्तों की भीड़ उमड़ती हैं। इस खास मौके पर शिव के दर्शन और पूजन कर भक्त खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं। वैसे तो देश में एक से बढ़कर एक खूबसूरत शिव मंदिर हैं, जहां भोलेनाथ के भक्तों का तांता लगा रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, विदेश में भी शिव मंदिर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आइए जानते हैं, इनके बारे में...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर

    नेपाल में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर शिव भक्तों की आस्था का केंद्र है। यह भव्य मंदिर बागमती नदी के दोनों किनारों पर फैला हुआ है। इस मंदिर के दरवाजे चांदी से बने हैं। इस शिव मंदिर को सबसे खास माना जाता है, जो 12 ज्योतिर्लिंगों से बना है।

    श्रीलंका में है यह प्राचीन शिव मंदिर

    श्रीलंका में मौजूद मुन्नेस्वरम मंदिर काफी पुराना और लोकप्रिय है। यह श्रीलंका के प्रमुख मंदिरों में शामिल है। मान्यता है कि यह मंदिर रामायण काल से जुड़ा है, कहा जाता है कि रावण का वध करने के बाद श्री राम ने इस मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की थी।

    ऑस्ट्रेलिया में मुक्ति गुप्तेश्वर मंदिर

    ऑस्ट्रेलिया में स्थित मुक्ति गुप्तेश्वर मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह मंदिर ऑस्ट्रेलिया के सिटी न्यू साउथ वेल्स में मौजूद है। महाशिवरात्रि के मौके पर इस मंदिर में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। यहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।

    इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर

    यह मंदिर इंडोनेशिया के जावा में स्थित है। प्रम्बानन मंदिर ब्रह्मा, विष्णु और शिव तीनों देवताओं को समर्पित है। यह मंदिर भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र है।

    Picture Courtesy: Instagram