Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइये, आज चले विश्‍व के सबसे महंगे और खुबसूरत शहर की सैर पर

    By Preeti jhaEdited By:
    Updated: Thu, 06 Aug 2015 03:27 PM (IST)

    अगर पास में पैसा हो और दिल करें सबसे बेहतर पाने की तो हमें दिल की आवाज अवश्‍य सुननी चाहिए। खास कर के जब कहीं घुमने की बात हो तो पॉकेट और दिल दोनों की सुननी चाहिए । आइए आज आपको ले चलते हैं विश्‍व के सबसे महंगे और खूबसूरत

    आइये, आज चले विश्‍व के सबसे महंगे और खुबसूरत शहर की सैर पर

    अगर पास में पैसा हो और दिल करें सबसे बेहतर पाने की तो हमें दिल की आवाज अवश्‍य सुननी चाहिए। खास कर के जब कहीं घुमने की बात हो तो पॉकेट और दिल दोनों की सुननी चाहिए । आइए, आज आपको ले चलते हैं विश्‍व के सबसे महंगे और खूबसूरत शहर की सैर पर।

    किसी देश की वित्तीय हालत वहां रहने वाले लोगों की आदतों से मापी जाती है। इकॉनॉमिस्ट पत्रिका के इकॉनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के सर्वे के मुताबिक कुछ देशों के शहरों को सबसे महंगा बताया गया है। उन्हीं में से पांच सबसे महंगे शहरों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहें हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड

    ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड का सबसे बड़ा शहर है, जहाँ बहुत उच्च स्तर का जीवन बिताया जाता है। यह दुनिया का सबसे महंगा शहर है। जहाँ आपको एक बियर के लिए 10 डॉलर और एक फिल्म के टिकट के लिए 20 डॉलर खर्च करने पड़ेंगे। स्विट्जरलैंड दुनिया में सबसे अमीर देशों में आता है, तो अगर आप ज्यूरिख में छुट्टियां मनाने की सोच रहें हैं तो यह सस्ती नहीं होने वाली हैं। पर हां ये सबसे मंहगी शहर की खुबसूरती भी बेमिसाल है।

    2. टोक्यो,

    जापान में पहले टोक्यो दुनिया का सबसे महंगा शहर माना जाता था लेकिन आज यह दूसरे स्थान पर है। इस खूबसूरत शहर में एक दर्जन अंडे 7 डॉलर और सोडा लगभग 2 डॉलर में मिलेगा। इस शहर में काफी उच्च स्तर की जीवन शैली व्यतीत की जाती है। शहर का रहन सहन काफी अमीरी को दर्शाता है।

    3. जिनेवा,

    जिनेवा स्विट्जरलैंड में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है, और दुनिया में तीसरा सबसे महंगा शहर है। अपने संग्रहालयों, वास्तुकला, परंपरा और रीति-रिवाजों के साथ यह यूरोप में सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है। सस्ता भोजन और रहने की जगह जिनेवा में मिलना आसान नहीं है। इस शहर की एक और दिलचस्प बात है कि यह दुनिया का आठवां सबसे अच्छा शहर है। मंहगा होने के साथ साथ इस शहर की सुंदरता भी काबीले तारिफ है।

    4. नागोया,

    नागोया जापान में दूसरा और दुनिया का चौथा सबसे महंगा शहर है। यह शहर प्रशांत महासागर के तट पर स्थित है और होंशू इसके मध्य में है। जो की ऑटमबील का मैन्यफैक्चरिंग हब है, जहाँ लगभग 50% ऑटमबील का उत्पादन होता है।

    नागोया में सोडा के लिए आपको 1.50 डॉलर और बियर के लिए 11 डॉलर खर्च करने होंगे। महासागर के तट पर बसे होने के कारण यहां का वातावरण भी बहुत खुशनूमा रहता है। यहां दिए गए तस्‍वीरों से ही आप इस शहर की संपन्‍नता और खुबसूरती का अंदाजा लगा सकते हैं। घुमने के लिए इससे बेहतर जगह नहीं हो सकती है।

    5. ओस्लो,

    नार्वे ओस्लो दस साल से 5 सबसे महंगे शहरों में गिना जा रहा है। ओस्लो, नॉर्वे की राजधानी दुनिया का पांचवां और यूरोप का दूसरा सबसे महंगा शहर है। यह शहर निवेशकों के लिए सबसे सुरक्षित माना जाता है।

    ओस्लो में एक फिल्म के टिकट के लिए आप को लगभग 18 डॉलर देने पड़ेंगे। यह शहर वेतन और खरीदने की छमता के लिहाज़ से चौथे स्थान पर आता है।

    5: शांत शहरों में से एक सिडनी भी सबसे महंगे शहरों की सूची में पांचवे नंबर पर है।

    इसके अलावा भी कई ऐसे शहर हैं जो बेहद मंहगा और खुबसूरत है। अंगोला की राजधानी लुआंडा प्रवासियों के लिए दुनिया का सबसे महंगा शहर है। ये तथ्य मर्सर कंसल्टेंसी के सालाना सर्वे में सामने आया है। लुआंडा रहने के किराया, इम्पोर्टेड सामान और सुरक्षा के महंगे होने के कारण पिछले तीन साल से वो दुनिया का सबसे महंगा शहर बना हुआ है।

    चाड का सबसे बड़ा शहर जमेना पिछले साल दूसरा था लेकिन इस बार वो दसवें स्थान पर पहुंच चुका है। चीनी मुद्रा के मज़बूत होने के कारण चीन के नौ शहर दुनिया के तीस सबसे महंगे शहरों में शामिल हैं। सिडनी भी एक खुबसूरत और मंहगे शहर में जाना जाता है।

    जापान का टोक्यो जो कभी इस सूची में सबसे ऊपर रहता था। येन' के कमज़ोर होने के कारण पिछले सात साल से टोक्यो 11वें स्थान पर है।