विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिटी ऑफ जॉय कहे जाने कोलकाता का भी है काला इतिहास, क्‍या आप जानते हैं इसके Black City बनने की कहानी?

Published: Wed, 13 Aug 2025 03:55 PM (IST)Updated: Wed, 13 Aug 2025 05:53 PM (IST)

कोलकाता बंगाल की राजधानी है। ये अपनी ऐतिहासिक इमारतों और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। इसे ब्लैक सिटी (Why Kolkata ...और पढ़ें

कोलकाता को कई नामाें से पूरी दुन‍िया में जाना जाता है (Image Credit- Instagram/ayushh_clicks)
कोलकाता को कई नामाें से पूरी दुन‍िया में जाना जाता है (Image Credit- Instagram/ayushh_clicks)

HighLights

  1. कोलकाता को कई नामाें से जाना जाता है।
  2. यहां का खानपान पूरी दुन‍िया में फेमस है।
  3. दुर्गा पूजा में यहां की रौनक देखने को म‍िलती है।

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दि‍ल्‍ली। भारत के पूर्वी हिस्से में बसा कोलकाता सिर्फ बंगाल की राजधानी ही नहीं, बल्कि अपनी अनोखी पहचान, ऐतिहासिक इमारतों, और समृद्ध संस्कृति के लिए भी पूरी दुन‍िया में मशहूर है। यहां की गलियों में आपको भव्य इमारतें, हाथ में रसगुल्ला लिए मुस्कुराते लोग, सब कुछ एक साथ देखने को मिलेगा। हुगली नदी के किनारे बसा ये शहर कला, साहित्य, संगीत और रंगमंच का गढ़ माना जाता है।

यहां आपको कई तरह के स्‍वाद‍िष्‍ट व्‍यंजन भी म‍िल जाएंगे। लेकिन कोलकाता की एक और पहचान है, जो लोगों को चौंका देती है। जी हां, और वो है इसका नाम ज‍िसे 'ब्लैक सिटी' कहा जाता है। ये नाम सुनकर कई तरह के सवाल मन में उठने लगते हैं। क्या ये यहां की किसी पुरानी कहानी से जुड़ा है? या फिर किसी ऐतिहासिक घटना ने इसे ये नाम दिया? शायद इसका कारण शहर के इतिहास में छुपा हो। हम आपको बताएंगे क‍ि कोलकाता ज‍िसे स‍िटी ऑफ जॉय कहते हैं, वो काली नगरी कैसे बन गया? आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

क्‍यों कहते हैं काली नगरी?

आपको बता दें क‍ि कोलकाता को ब्‍लैक स‍िटी कहने के पीछे दो बड़े कारण हैं। पहला तो 1756 की ब्‍लैक होल वाली घटना है। बताया जाता है क‍ि उस दौरान कोलकाता के एक छोटे से जेल में (ज‍िसे ब्‍लैक होल कहा जाता है) बहुत सारे सैन‍िकों को एक रात बंद कर द‍िया गया। जेल में इतनी भीड़ हो गई और घुटने की वजह से कई लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना को अंग्रेजों ने अपने दुख का प्रतीक बना लिया। इसके बाद इस शहर का नाम ब्लैक सिटी पड़ गया।

दो ह‍िस्‍सों में बंट गया था शहर

ब्रिटिश शासन के दौरान अंग्रेजों ने काेलकाता को दो हिस्सों में बांट दिया था। पहला व्हाइट टाउन, जहां अंग्रेज और बाकी यूरोप के लोग रहते थे। ये हिस्सा बहुत ही साफ-सुथरा था। वहीं दूसरा ह‍िस्‍सा ब्लैक टाउन हुआ। यहां भारतीय लोग रहते थे। ये हिस्सा घनी आबादी वाला था और यहां के हालात अक्सर गरीबी और गंदगी से जुड़े थे।

यह भी पढ़ें: स‍िटी ऑफ लेक्‍स ही नहीं, White City के नाम से भी फेमस है उदयपुर; दिलचस्‍प है इसके पीछे की कहानी

ये भी है कारण

वहीं दूसरा कारण ये भी है क‍ि कोलकाता में मां काली की भव्‍य तरीके से पूजा और अर्चना की जाती है। यहां पर आपको ज्‍यादातर लोग मां काली के भक्त मिलेंगे। नवरात्र‍ि के द‍िनों में तो यहां अलग ही रौनक देखने को म‍िलती है। यहीं पर काली घाट मंद‍िर भी है जो पूरी दुन‍िया में फेमस है। काली नगरी कहे जाने के पीछे यही दो मुख्‍य वजहें बताई गईं हैं। आज के कोलकाता शहर की बात करें तो ये एक बहुत ही खूबसूरत शहर है, जो अपनी संस्कृति, कला और खाने के लिए जाना जाता है। इसे स‍िटी ऑफ जॉय भी कहा जाता है।

घूमने के ल‍िए ये जगहें हैं बेस्‍ट

अगर आप कोलकाता शहर घूमने की प्‍लान‍िंग कर रहे हैं, तो यहां पर आपको बहुत-सी चीजें देखने को मिलेंगी। आप यहां पर इंड‍ियन म्‍यूज‍ियम से लेकर बेलूर मठ, दक्षिणेश्वर मंदिर, कुमारतुली, सॉल्ट लेक सिटी, प्रिंसेप घाट, न्यू मार्केट, पार्क स्ट्रीट, विक्टोरिया मेमोरियल जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। यहां का हावड़ा ब्र‍िज तो पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है।

यह भी पढ़ें: गांधीनगर काे क्यों कहते हैं देश की सबसे हरी-भरी राजधानी? वजह जान लेंगे तो करेंगे सलाम