Move to Jagran APP

Camel Safari पर जाने से पहले जान लें ये अहम बातें

रेगिस्तान में मौसम बदलता रहता है। रात के समय ठंड और दिन के समय में गर्मी पड़ती है। इसके लिए दोनों मौसम के लिए कपड़ें अपने साथ रखें। दिन के समय सूर्य की अल्ट्रा वायलेट किरणों और धूल से आंखों को सुरक्षित रखने के लिए गॉगल्स जरूर पहनें।

By Umanath SinghEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 01:44 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 01:44 PM (IST)
Camel Safari पर जाने से पहले जान लें ये अहम बातें
आमतौर पर जैसलमेर में दो दिनों की कैमल सफारी होती है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। राजस्थान अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। हर साल देश विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक राजस्थान आते हैं। राजस्थान में पर्यटन के लिए कई ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थल हैं जो राजस्थान की खूबसूरती में चार चांद लगा जाते हैं। इसके अलावा Camel Safari भी आकर्षण का केंद्र हैं। अगर आप भी आने वाले समय में कैमल सफारी का प्लान कर रहे हैं, तो इन अहम बातों को जरूर जान लें। थार यानी रेगिस्तान में कैमल सफारी किसी सुखद सपने से कम नहीं है। हालांकि, मौसम परिवर्तन के चलते आपको कई परेशानियां से गुजरना पड़ सकता है। इसके लिए आवश्यक सावधानियां जरूरी है। अगर आपको इस बारे में नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-

loksabha election banner

-स्ट्रीट गाइडर्स से सलाह लेने के बदले टूर ऑपरेटर केंद्र पर पहुंचकर सही जानकारी प्राप्त करें। इसके लिए आप पर्यटकों (सफारी का आनंद ले चुके पर्यटक) से भी सलाह ले सकते हैं।

-आमतौर पर जैसलमेर में दो दिनों की कैमल सफारी होती है। इसमें एक रात आपको रेगिस्तान में गुजारनी पड़ती है। कुछ घंटों की कैमल सफारी के बाद पर्यटक खाना और विश्राम के लिए रुकते हैं। ऊंट के बैठने और उठने के समय पकड़ने वाली काठी को मजबूती से पकड़ें। इससे शारीरिक संतुलन बना रहता है।

-जैसलमेर की रेगिस्तान में खाने के लिए आपको पर्याप्त चीजें मिल जाएंगी। इसके अलावा आप अपनी पंसद की भी डिसेज का आर्डर दे सकते हैं। इसके लिए पूर्व में ही बताना पड़ता है।

- पर्यटकों को रात गुजारने के लिए खटिया और ठंड से बचने के लिए बेहद गर्म कंबल दिया जाता है। चूंकि थार में रात के समय में ठंड अधिक पड़ती है। अतः अपने साथ गर्म कपड़ें ले जा सकते हैं। अगर आप सितारों के साथ रात गुजारना चाहते हैं, तो इसके लिए आप कैंप केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

-रेगिस्तान में मौसम बदलता रहता है। रात के समय ठंड और दिन के समय में गर्मी पड़ती है। इसके लिए दोनों मौसम के लिए कपड़ें अपने साथ रखें। दिन के समय सूर्य की अल्ट्रा वायलेट किरणों और धूल से आंखों को सुरक्षित रखने के लिए गॉगल्स जरूर पहनें।

-अपने साथ लोशन, गॉगल्स (चश्मे), स्कार्फ और टोपी, इन्सेक्ट रेपेलेंट (कीटनाशकों से बचाव हेतु) टॉयलेट पेपर, टॉर्च, हैंड सैनिटाइजर, पैसे, सुबह और रात के समय ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ें और कैमरे के लिए वाटरप्रूफ कवर जरूर रखें।

-रेगिस्तान में कचरे न फेंके। इसके लिए अपने साथ ट्रैश बैग भी जरूर रखें।

-कैमल सफारी से टूर ऑपरेटर केंद्र लौटने पर गाइडर को टिप और फीडबैक जरूर दें।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.