Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेहद खतरनाक और शापित है यह आइलैंड, जानें-इसकी रहस्मयी कहानी

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Mon, 29 Jun 2020 03:26 PM (IST)

    यह आइलैंड इटली के खूबसूरत शहर नेपल्स में है जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

    बेहद खतरनाक और शापित है यह आइलैंड, जानें-इसकी रहस्मयी कहानी

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। इटली को यूरोप का भारत कहा जाता है। इस देश में गंगा की तरह पो नदी है और हिमालय की तरह आल्प्स पर्वत है। इटली में भारत की तरह ही कई आइलैंड्स हैं। हालांकि, यहां एक ऐसा आइलैंड भी है, जहां हमेशा अशांति रहती है। इतिहास गवाह है कि इस आइलैंड को जिसने भी ख़रीदा है, उसके साथ कुछ न कुछ अनहोनी घटना जरूर हुई है, जिससे उसकी ज़िंदगी बर्बाद हो गई। आज यह आइलैंड सरकार के अधिकार में है, लेकिन पर्यटन के लिए लगभग बंद है। आइए, इस शापित आइलैंड के बारे में विस्तार से जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गैओला आइलैंड

    यह आइलैंड इटली के खूबसूरत शहर नेपल्स में है, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इस आइलैंड के बारे में ऐसा कहा जाता है कि जो भी इसे खरीदता है, उसके साथ कोई न कोई अनहोनी जरूर होती है। कई बार खरीदने वाले की आत्महत्या की भी खबर आई है। साथ ही अगर कोई इस आइलैंड पर जाता है तो वह लौटकर नहीं आता है। अगर आता है तो आने वाले दिनों में उसके साथ भी अनहोनी होती है।

    गैओला आइलैंड का इतिहास

    इटली इतिहास के अनुसार, 19 वीं शताब्दी में द्वीप एक उपनिवेश द्वारा बसाया गया था। इसके बाद इसे Luigi Negri नामक व्यक्ति ने मछली पालन के लिए ख़रीदा और इस जगह पर एक विला बनाया, जो आज भी स्थित है। हालांकि, अचानक से Luigi Negri दिवालिया हो गया और उसने यह आइलैंड बेच दी।

    इसके बाद स्विस आदमी हैंस ब्राउन ने आइलैंड को ख़रीदा, लेकिन कुछ समय बाद ही उसका मृत शरीर विला में बंधा हुआ मिला। जबकि उनकी पत्नी का मृत शरीर समुद्र में मिला। तब Otto Grunback ने इस विला को ख़रीदा, जिसकी मृत्यु हृदय गति के रुकने से हो गई।

    फिर Maurice-Yves Sandoz ने इस आइलैंड को ख़रीदा। इस विला को खरीदने से पहले वह बहुत बड़े लेखक थे, लेकिन विला में रहने के बाद वह पागल हो गए और स्विटज़रलैंड के पागलखाने में आत्महत्या कर ली। इसके बाद जर्मन उद्योगपति  Baron Karl Paul Langheim ने इस विला को खरीदा, लेकिन उनके साथ ही अनहोनी घटना हुई और वह दिवालिया हो गए।

    Jean Paul Getty के साथ भी ऐसी ही घटना हुई, जो कि उद्योग पति थे। उनके बड़े बेटे ने आत्महत्या कर ली। छोटे बेटे की भी रहस्य्मयी तरीके से मौत हो गई। जबकि अंतिम खरीदार  Gianpasquale Grappone रहे, जिसने जेल में आत्महत्या कर ली। इस शापित आइलैंड की कहानी बड़ी लंबी है। आज भी इस जगह पर अनहोनी घटनाएं होती रहती हैं।