Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वेकेशन के लिए मनाली-लेह रोड ट्रिप पर जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Wed, 29 Jun 2022 04:11 PM (IST)

    मनाली-लेह मार्ग पर केवल BSNL और एयरटेल मोबाइल नेटवर्क की सुविधा मिलती है। इसके लिए यात्रा के समय BSNL या एयरटेल सिम जरूर कैरी करें। सेलुलर नेटवर्क आमतौर पर कीलोंग और जिस्पा तक ठीक काम करता है। उसके बाद सीधे उपशी में सेलुलर नेटवर्क करता है।

    Hero Image
    वेकेशन के लिए मनाली-लेह रोड ट्रिप पर जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। इस प्रदेश में कई प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल हैं। जहां, बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश कई राज्यों को जोड़ता भी है। इनमें कई राजमार्ग दुनियाभर में प्रसिद्ध है। खासकर, मनाली-लेह मार्ग रोड ट्रिप के लिए पॉपुलर है। हर एक पर्यटक के मन में मनाली-लेह रोड ट्रिप पर जाने की ख्वाहिश रहती है। हालांकि, यात्रा के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। अगर आप भी वेकेशन के लिए मनाली-लेह रोड ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो यात्रा के दौरान इन बातों का जरूर ध्यान रखें-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -मनाली-लेह मार्ग पर केवल BSNL और एयरटेल मोबाइल नेटवर्क की सुविधा मिलती है। इसके लिए यात्रा के समय BSNL या एयरटेल सिम जरूर कैरी करें। सेलुलर नेटवर्क आमतौर पर कीलोंग और जिस्पा तक ठीक काम करता है। उसके बाद सीधे उपशी में सेलुलर नेटवर्क करता है।

    -मनाली-लेह मार्ग पर चक्कर, मितली और सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। इसके लिए अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। वहीं, शरीर को हायड्रेट रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इसके अलावा, अपने साथ कपूर, लहसुन आदि चीजों को जरूर रखें।

    -पांग में आर्मी कैंप है। अगर आपको यात्रा के दौरान सांसों की तकलीफ होती है, तो आर्मी कैंप में ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है।

    -एक चीज का ध्यान रखें कि लेह मनाली मार्ग पर टांडी अंतिम फ्युएल स्टेशन है। इसके बाद तकरीबन 350 किलोमीटर की दूरी पर Upshi-Karu में ईंधन स्टेशन है। इसके लिए टांडी में ईंधन जरूर फील कर लें।

    - अधिक ऊंचाई पर सूर्य की किरणें पीड़ादायक होती है। इसके लिए त्वचा पर सन स्क्रीन जरूर लगाएं। साथ ही सनग्लास जरूर पहनें। कई जगह पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहता है।

    -आपको सलाह दी जाती है कि अपने कानों को तेज हवाओं से बचाने के लिए जरूर ढक कर रखें। साथ ही वाटरप्रूफ कपड़ें भी अपने साथ कैरी करें।