Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में इन जगहों पर है जीरो ग्रेविटी, जाएं तो रहें सावधान

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Sat, 20 Feb 2021 04:33 PM (IST)

    मैगनेटिक हिल पर तुलसीशयाम की तरह नो ग्रेविटी है। अगर गाड़ी को बंद कर दिया जाए तो हिल पर गाड़ी नीचे लुढ़कने के बजाय उपर चढ़ने लगती है। लोगों का मानना है कि इस हिल पर जादुई शक्ति है जो ऐसा करती है।

    Hero Image
    तुलसीश्याम गुरुत्वाकर्षण विरोध के लिए जाना जाता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। दुनिया में कई जगहें अपनी प्राकृकित खूबसूरती के लिए जानी जाती है, तो कई जगहें रहस्यों के लिए प्रसिद्द हैं। वहीं, कुछ जगहों पर जीरो ग्रेविटी यानी गुरुत्वाकर्षण काम नहीं करता है। जहां, गाड़ी बंद रहने पर गुरुत्वाकर्षण के विपरीत चलने लगती है। इसके चलते आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई मौके पर गाड़ियों को उल्टे दौड़ते देखा जाता है और गाड़ी बंद होने पर रुकी नहीं रहती है, बल्कि ऊपर की ओर चढ़ने लगती है। विज्ञान के लिए यह बड़ी पहेली है, जो आज तक नहीं सुलझी है। इस विषय पर गहन अध्य्यन किया जा रहा है। भारत में भी एक स्थान तुलसीश्याम है। यह जगह गुजरात राज्य में स्थित है। तुलसीश्याम गुरुत्वाकर्षण विरोध के लिए जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसीश्याम पहाड़ी पर गुरुत्वाकर्षण काम नहीं करता है। इसके अलावा, स्कॉटलैंड में द इलेक्ट्रिक बै, अमेरिका में प्रोसेर, ऑस्ट्रेलिया में ब्लैक रॉक और कैलिफोर्निया में कंफ्यूजन हिल एंटी ग्रेविटी के लिए प्रसिद्ध है। अगर आपको पता नहीं है, तो आइए विश्व के एंटी ग्रेविटी जगहों के बारे में जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तुलसीश्याम

    भारत में तुलसीश्याम एंटी ग्रेविटी के लिए प्रसिद्ध है। इस बारे में लोगों का कहना है कि तुलसीश्याम का रास्ता स्वर्ग की तरफ जाता है। ऐसा लगता है कि मानो कोई हमें ऊपर की तरफ खींचता है। लोग काले साए और किसी प्रकार के दानव शक्ति को इसका श्रेय नहीं देते हैं। हालांकि, इस घटना के पीछे की प्रामणिकता का पता अभी तक नहीं चला है कि ऐसा क्यों होता है।

    सांता क्रूज, कैलिफोर्निया

    इस जगह की खोज साल 1939 में हुई थी और आम लोगों के लिए इस जगह को साल 1940 में खोला गया था। सांता क्रूज में आप महसूस करेंगे कि यहां गुरूत्वाकर्षण काम नहीं करता है। ‘mystery shack’ में ऐसा दिखता है मानो कोई चीज गिरने वाला है, लेकिन वह गिरता नहीं है। अगर किसी बॉल को नीचे लुढ़काया जाता है, तो वह नीचे जाने के बदले उपर आ जाती है।  

    Hoover Dam

    जब कभी मौका मिले, तो Hoover Dam पर बोतल की मदद से पानी गिराने की कोशिश करें। पानी नीचे गिरने के बजाय उपर उठने लगता है और पानी की बूंदे हवा में लहराने लगते हैं। इस बारे में लोगों का कहना है कि डैम को इस तरह बनाया गया है, जिससे पानी उपर की और लहराने लगता है।  

    मैगनेटिक हिल, लद्दाख

    इस हिल पर तुलसीशयाम की तरह नो ग्रेविटी है। अगर गाड़ी को बंद कर दिया जाए, तो हिल पर गाड़ी नीचे लुढ़कने के बजाय उपर चढ़ने लगती है। लोगों का मानना है कि इस हिल पर जादुई शक्ति है, जो ऐसा करती है। खैर जो भी हो, इस हिल पर भी जीरो ग्रेविटी है।

    comedy show banner
    comedy show banner