GTA 6 के फैन हैं, तो फ्लोरिडा की इन जगहों को बकेट लिस्ट में कर लें शामिल; मिलेगा Vice City वाला फील
GTA 6 के रिलीज होने के क्रेज के चलते मियामी में वाइस सिटी का माहौल दिख रहा है।

GTA 6 की रियल 'वाइस सिटी' वाइब लेनी है? (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। GTA 6 गेम के रिलीज होने का क्रेज इस कदर है कि आजकल मियामी की असली सड़कों पर वाइस सिटी के साइनबोर्ड्स, थीम वाले रेस्टोरेंट, नाइटक्लब पार्टीज और शानदार स्ट्रीट आर्ट की भरमार देखने को मिल रही है।
अगर आप अपने इस फेवरेट गेम को सिर्फ स्क्रीन पर खेलने के बजाय रियल लाइफ में एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, तो फ्लोरिडा की इन 5 लोकेशंस को अपनी ट्रैवल बकेट लिस्ट में तुरंत शामिल कर लीजिए।

शाम की रोशनी में जगमगाता समुद्र तट और पाम ट्रीज से घिरी सड़क। (AI जनरेटेड तस्वीर)
मियामी बीच
गेम खेलते समय जो धांसू नाइटलाइफ और शानदार सड़कें आपको सबसे ज्यादा अट्रैक्ट करती हैं, वो मियामी बीच की देन हैं। गेम रिलीज होने के बाद से ही यहां हर तरफ GTA थीम वाले आर्टवर्क नजर आने लगे हैं। अगर आपको गेम वाली विंटेज फील चाहिए, जैसे कि सड़कों पर दौड़ती महंगी स्पोर्ट्स कारें, आंखों को चौंधिया देने वाली नियॉन लाइट्स और खास 'आर्ट डेको' स्टाइल वाले होटल, तो यह जगह आपको सीधा वाइस सिटी के अंदर होने का फील देगी।
क्लेविस्टन
गेम में दिखने वाला 'एंब्रोसिया' नाम का शहर असल में फ्लोरिडा के क्लेविस्टन पर बेस्ड है। मियामी की चकाचौंध से कोसों दूर, यह जगह रूरल और इंडस्ट्रियल वाइब देती है। अगर आपको फ्लोरिडा की शांत जिंदगी, खेतों, नहरों और गन्ने के विशाल मैदानों का नजारा देखना है, तो यह लोकेशन आपको एक बिल्कुल अलग ही सुकून देगी।
विनवुड
क्या आपको गेम का 'स्टॉकयार्ड' इलाका याद है? वह असल में मियामी के 'विनवुड' से इंस्पायर्ड है। यह जगह आर्ट और क्रिएटिविटी का फुल-ऑन डोज है। यहां की 'विनवुड वॉल्स' दुनिया भर में मशहूर हैं, जहां बड़े-बड़े कैनवास और दीवारों पर गजब की पेंटिंग्स बनी हैं। मजे की बात यह है कि आप यहां सिर्फ कूल फोटोज ही क्लिक नहीं कर सकते, बल्कि खुद भी अपनी ग्रैफिटी बनाने का ट्राई कर सकते हैं।
एवरग्लेड्स नेशनल पार्क
गेम का 'ग्रासरिवर्स' असल जिंदगी में फ्लोरिडा का एवरग्लेड्स नेशनल पार्क है। अगर आप गेम के लीड कैरेक्टर्स- जेसन और लूसिया की तरह दलदली पानी और मगरमच्छों के बीच थ्रिल महसूस करना चाहते हैं, तो यहां जरूर आएं। गेम में जैसे आप घनी झाड़ियों के बीच उथले पानी में नाव लेकर निकलते हैं, ठीक वैसा ही एडवेंचर आप यहां एक रियल बोट टूर बुक करके ले सकते हैं।

ढलती शाम के बीच रोशनी से जगमगाते वाटरफ्रंट और फेरिस व्हील की एक झलक। (AI जनरेटेड तस्वीर)
फ्लोरिडा कीज
अगर आपको वाइस सिटी के शोर-शराबे से कटकर थोड़ा चिल करना है, तो 'लियोनिडा कीज' की असली लोकेशन यानी फ्लोरिडा कीज निकल जाइए। यह जगह रोड ट्रिप के लिए एकदम परफेक्ट है। गाड़ी चलाते हुए रास्ते में दिखने वाला क्रिस्टल क्लियर नीला पानी और छोटे-छोटे खूबसूरत आइलैंड्स आपके सफर को सुपर रिलैक्सिंग बना देंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।