Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mangalore: करना चाहते हैं समुद्र तट की सैर, तो मैंगलोर की इन बीच पर जाएं घूमने

    Mangalore मैंगलोर में पनाम्बुर बीच सबसे पसंदीदा बीच है। खासकर सुरक्षा और सुविधा के लिए यह बीच विश्व प्रसिद्ध है। लोगों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। यह बीच बच्चों के लिए भी स्पेशल है।

    By Pravin KumarEdited By: Updated: Fri, 16 Sep 2022 04:56 PM (IST)
    Hero Image
    Mangalore: करना चाहते हैं समुद्र तट की सैर, तो मैंगलोर की इन बीच पर जाएं घूमने

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mangalore: कर्नाटक के दक्षिण में स्थित कन्नड़ जिले में बसा शहर मैंगलोर अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। अरब सागर के तट पर बसे मैंगलोर की गिनती कर्नाटक के खूबसूरत शहरों में की जाती है। मैंगलोर के उत्तर में गुरुपुर नदी और दक्षिण में स्थित नेत्रवती नदी पूर्व से गुजरकर अरब सागर में मिलती है। वहीं, मैंगलोर के पूर्व में पश्चिम घाट है। प्राचीन समय में मैंगलोर को 'नौरा' कहा जाता था। वहीं, मंगला देवी मंदिर के नाम पर शहर का नाम मैंगलोर रखा गया है। इतिहासकारों की मानें तो अलुपा राजवंश की कुलदेवी मंगलादेवी हैं। यह मंदिर शहर के मुख्य बस स्टैंड से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। साथ ही शहर में कई पर्यटन स्थल हैं। इसके अलावा, मैंगलोर में कई खूबसूरत बीच हैं। अगर आप भी 'बीच वॉक' पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो मैंगलोर की इन बीच घूमने जरूर जाएं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूरतकल

    मैंगलोर में स्थित सूरतकल बीच सबसे साफ और सुरक्षित तटों में से एक है। शाम के समय सूरतकल में मौसम बेहद सुहाना और शांत रहता है। हालांकि, समुद्र की लहरों की कोलाहल मधुर धुन तटों पर गूंजती रहती है। समुद्र तट के समीप NIT college है। NIT में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स बीच पर दिख जाते हैं। इसके अलावा, बड़ी संख्या में पर्यटक बीच पर घूमने आते हैं। शाम के समय में आप अपने दोस्तों और परिवारवालों के साथ बीच पर घूमने जा सकते हैं।

    सोमेश्वर बीच

    सोमेश्वर बीच मैंगलोर के उल्लाल सिटी में बसा है। यह बीच घने जंगलों से घिरा है। बीच पर एक्स्प्लोर करने के लिए बहुत कुछ नहीं है, लेकिन लॉन्ग वॉक पर जा सकते हैं। बीच में स्विमिंग के दौरान सावधानी बरतें। स्थानीय लोगों का कहना है कि रूद्र शील नामक चट्टानें पानी के अंदर मौजूद हैं। साथ में सोमेश्वर मंदिर स्थित है। आप मंदिर में देव दर्शन कर सकते हैं।

    पनाम्बुर बीच

    मैंगलोर में पनाम्बुर बीच सबसे पसंदीदा बीच है। खासकर, सुरक्षा और सुविधा के लिए यह बीच विश्व प्रसिद्ध है। लोगों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। यह बीच बच्चों के लिए भी स्पेशल है। बीच पर आप गोला, आइस क्रीम और क्रंची स्ट्रीट फ़ूड का भी आनंद उठा सकते हैं।