Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मायानगरी से रूबरू होने के लिए इन किलों का एक बार जरूर करें दीदार

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Mon, 05 Apr 2021 09:12 PM (IST)

    इस किले का निर्माण सन 1640 में पुर्तगालियों द्वारा किया गया था और इसका इस्तेमाल प्रहरी के रुप में होता था। आज यह किला खंडहर में तब्दील हो चुका है लेकि ...और पढ़ें

    Hero Image
    सेवरी किला का निर्माण सन 1680 में प्रहरी के रूप में हुआ था।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। मायानगरी मुंबई बॉलीवुड के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसके अलावा, मुंबई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल के लिए भी जाना जाता है। जैसे लाल बाग़ चा राजा, सिद्धि विनायक मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर, मुंबा देवी मंदिर, हाजी अली दरगाह आदि प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। वहीं, जुहू चौपाटी, बैंड स्टैंड, गेटवे ऑफ़ इंडिया, नरीमन पॉइंट आदि दर्शनीय स्थल हैं। कोरोना वायरस महामारी से पहले प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग इन जगहों पर आते थे। वर्तमान समय में भी काफी संख्या में लोग मुंबई घूमने आते हैं। अगर आप भी मुंबई में हैं या जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन किलों का एक बार जरूर दीदार करें-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेवरी किला

    इस किले का निर्माण सन 1680 में प्रहरी के रूप में हुआ था। इसका निर्माण उस समय हुआ था, जब पुर्तगाली मुंबई में रहते थे। सेवरी किला में घुसने के लिए संकरा रास्ता है। यहां से आप बंदरगाह के अद्भुत दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।

    बांद्रा किला

    इस किले का निर्माण सन 1640 में पुर्तगालियों द्वारा किया गया था और इसका इस्तेमाल प्रहरी के रुप में होता था। आज यह किला खंडहर में तब्दील हो चुका है, लेकिन काफी संख्या में पर्यटक बांद्रा किला जरूर आते हैं। जब कभी आपको मौका मिले, तो बांद्रा किला जरूर देखने जाएं।

    वर्ली किला

    इस किले का निर्माण सन 1675 में किया गया था। यहां से माहिम की खाड़ी का दीदार कर सकते हैं। जब मुंबई सात द्वीपों से बना शहर था। उस समय यह वर्ली गांव में था, जो मछुआरों का गांव था। किले में एक मंदिर भी है। आप वर्ली किले का भी दीदार कर सकते हैं।

    बॉम्बे किला

    यह सबसे पुराने किले में से एक है। इस किले का निर्माण उस समय हुआ था। जब पुर्तगालियों में मैनर हाउस का निर्माण करवाया था। यह जमीन 1554-1570 के बीच पुर्तगाल के राजा ओर्टा से लीज पर ली गई थी। जब कभी मुंबई जाएं, तो किलों का एक बार जरूर दीदार करें।