Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उदयपुर की इन खूबसूरत जगहों पर मनाएं क्रिसमस का जश्न

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Sun, 20 Dec 2020 02:31 PM (IST)

    उदयपुर के सर्वश्रेष्ठ रेस्त्रां और बार में The Wino की गिनती होती है। यह एक ऐसी जगह है। जहां दिनभर की थकान मिनटों में गायब हो जाती है। इस रेस्त्रां में प्रकाश की उचित व्यवस्था है। साथ ही मुंह में पानी लाने वाले व्यंजन भी मिल जाएंगे।

    Hero Image
    उदयपुर के सर्वश्रेष्ठ रेस्त्रां और बार में The Wino की गिनती होती है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। उदयपुर भव्य महलों, सुंदर झीलों और मंदिरों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इस शहर की खूबसूरती देखने लायक है। इसके लिए उदयपुर को पूर्व का वेनिस कहा जाता है। देश-विदेश से पर्यटक उदयपुर घूमने आते हैं। खासकर क्रिसमस और नए साल के मौके पर हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। हॉलिडे सीजन चल रहा है। इस सीजन में लोग पार्टियां करते हैं। इसकी तैयारियां कई महीने से चलती है। हालांकि, लोग डेस्टिनेशन को लेकर दुविधा में रहते हैं। अगर आप भी हॉलिडे को शानदार और यादगार बनाना चाहते हैं, तो उदयपुर जरूर जाएं। इस शहर में कई दार्शनिक और नाईटआउट प्लेस है जो अपनी खासियत के लिए जाना जाता है। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    The Wino

    उदयपुर के सर्वश्रेष्ठ रेस्त्रां और बार में The Wino की गिनती होती है। यह एक ऐसी जगह है। जहां, दिनभर की थकान मिनटों में गायब हो जाती है। इस रेस्त्रां में प्रकाश की उचित व्यवस्था है। साथ ही मुंह में पानी लाने वाले व्यंजन भी मिल जाएंगे। क्रिसमस नाईट आउट  के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं।

    1559 AD

    फ़तेह सागर झील, सिंघल मार्ग में 1559 AD स्थित है। आप 1559 AD से शहर के कई दर्शनीय स्थलों पर जा सकते हैं। इस जगह पर सूर्यास्त से कुछ समय पहले पहुंचें। इससे आपको सूर्यास्त का विहंगम दृश्य देखने को मिल सकता है। 1559 AD के टैरेस पर खाने पीने की उचित व्यवस्था है। इस जगह पर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक भी डिनर कर सकते हैं।  1559 AD डेट डेस्टिनेशन के नाम से भी प्रसिद्ध है।

    Tehkhana RestroBar

    क्रिसमस को शानदार और यादगार बनाने के लिए Tehkhana RestroBar सबसे सर्वोत्तम स्थल है। यहां नाईट आउट जबरदस्त रहता है।  DJ nights और हैप्पी आवर्स के लिए Tehkhana RestroBar काफी प्रसिद्ध है। इसके लिए आप अपने दोस्तों के साथ Tehkhana RestroBar का रुख कर सकते हैं।