Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hampi: धार्मिक यात्रा पर जा रहे हैं हंपी, तो आसपास के इन मंदिरों में जरूर करें देव दर्शन

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 19 Feb 2023 03:02 PM (IST)

    Hampi जब कभी आप हंपी जाएं तो आप मर्यादा पुरुषोत्तम राम के अनन्य और परम भक्त हनुमान मंदिर जरूर जाएं। यह मंदिर हंपी से महज 4 किलोमीटर दूर है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमान मंदिर आते हैं। आप भी अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ हनुमान मंदिर जरूर जाएं।

    Hero Image
    Hampi: धार्मिक यात्रा पर जा रहे हैं हंपी, तो आसपास के इन मंदिरों में जरूर करें देव दर्शन

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hampi: हंपी अपनी सभ्यता, संस्कृति और धार्मिक स्थल के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसके अलावा, हंपी पर्यटन स्थल के लिए भी जाना जाता है। इसके लिए बड़ी संख्या में पर्यटक हंपी घूमने आते हैं। अगर आप भी आने वाले दिनों में धार्मिक यात्रा पर हंपी जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन मंदिरों में देव दर्शन जरूर करें। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विजय विट्ठल मंदिर

    अगर आप धार्मिक यात्रा पर हंपी जाते हैं, तो देव दर्शन के लिए पास में स्थित विजय विट्ठल मंदिर जरूर जाएं। यह अंदिर भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि मंदिर स्तंभ से सातों सुरों की ध्वनियाँ निकलती हैं। इस मंदिर में कुल मिलाकर 56 स्तंभ हैं। इन स्तंभों को 'सारेगामा स्तंभ' भी कहते हैं। मंदिर खुलने का समय सुबह 8 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 30 तक है।

    हनुमान मंदिर

    जब कभी आप हंपी जाएं, तो आप मर्यादा पुरुषोत्तम राम के अनन्य और परम भक्त हनुमान मंदिर जरूर जाएं। यह मंदिर हंपी से महज 4 किलोमीटर दूर है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमान मंदिर आते हैं। आप भी अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ हनुमान मंदिर जरूर जाएं।

    विरुपाक्ष मंदिर

    आप हंपी के पास ही विरुपाक्ष मंदिर भी देव दर्शन के लिए जा सकते हैं। यह मंदिर पवित्र नदी  तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित है। विरुपाक्ष मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर में देवों के देव महादेव विराजते हैं। वहीं, मंदिर का गोपुरम 50 मीटर ऊंचा है। आप अपने परिवारजनों के साथ विरुपाक्ष मंदिर भगवान शिव से आशीर्वाद पाने के लिए जा सकते हैं।

    हेमकुता पहाड़ी मंदिर

    हेमकुता पहाड़ी मंदिर हंपी में बेहद प्रसिद्ध है। इस हिल पर अनेक मंदिर हैं। आज यह खंडहर रूप में अवस्थित हैं। स्थानीय लोगों की बड़ी श्रद्धा है। इसके लिए रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु देव दर्शन के लिए हेमकुता पहाड़ी मंदिर आते हैं। आप भी अपने रिश्तेदारों और परिवारजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर हेमकुता पहाड़ी मंदिर जा सकते हैं।

    लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर

    इतिहासकारों की मानें तो साल 1528 में लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर को बनाया गया था। इस प्रतिमा की ऊंचाई तकरीबन 7 मीटर है। हंपी में यह सबसे ऊंची प्रतिमा है। इस मंदिर में भगवान श्रीहरि के उग्र रूप स्थापित हैं। आप भगवान नरसिम्हा के दर्शन हेतु लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर जा सकते हैं।