Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Homestay vs Hotel: क्या होता है होमस्टे और होटल के बीच का अंतर, ट्रिप प्लान करने से पहले जान लें

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Mon, 27 Mar 2023 10:54 AM (IST)

    Homestay vs Hotel होटल और होमस्टे को लेकर लोगों के मन में कंफ्यूजन रहता है। हालांकि दोनों में काफी अंतर होता है। अगर आप भी ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो इन दोनों के बीच का अंतर जान लीजिए।

    Hero Image
    Homestay vs Hotel: क्या होता है होमस्टे और होटल के बीच का अंतर, ट्रिप प्लान करने से पहले जान लें

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Homestay vs Hotel: आप अक्सर होमस्टे का नाम सुनते होंगे। कुछ लोगों को लगता है कि शायद ये होटल जैसा ही होता है और इसके अलावा भी होटल और होमस्टे को लेकर लोगों के मन में कंफ्यूजन रहता है। लेकिन होमस्टे और होटल दोनों के बीच काफी अंतर होता है। अब आप सोचने लगे होंगे कि दोनों में से आपके लिए कौन सा सही है? इसका पता आप तब लगा सकते हैं जब आपको इन दोनों के बीच का अंतर ठीक तरह से मालूम हो। चलिए जानते हैं होमस्टे और होटल क्या होते हैं और इनमें अंतर क्या है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होमस्टे और होटल के बीच सबसे बड़ा अंतर

    सर्विसेज

    होटल और होमस्टे के बीच सबसे बड़ा अंतर यह है कि आपको होटलों में खाना दिया जाता है। इसके अलावा अन्य सर्विसेज भी दिए जाते हैं, जैसे कि हाउसकीपिंग सेवाएं, फ्रंट डेस्क रिसेप्शन, सिक्योरिटी, रूम सर्विस और भी तमाम फैसिलिटीज। वहीं होटल में अन्य सुविधाएं भी मौजूद होती हैं, जैसे पूल, फिटनेस सेंटर और रेस्टोरेंट भी। होटल में अक्सर आपको 24 घंटे का चेक इन मिलता है।

    वहीं होमस्टे में आपके पास एक साफ जगह/अपार्टमेंट, साफ चादरें, तौलिये, साबुन और आमतौर पर कॉफी और चाय बनाने की सुविधाएं होंगी। एक होमस्टे में आपके पास पूरे अपार्टमेंट का एक्सेस होता है। अगर मालिक आपको चाय या कॉफी, चीनी, बर्तन या पैन का उपयोग नहीं करवाना चाहता है, तो वे इसे नहीं देंगे। लेकिन ज्यादातर बार यह उपलब्ध होते हैं। कुल मिलाकर घर से दूर यह आपके लिए एक घर की तरह होता है।

    चेक इन

    होटल और होमस्टे के बीच एक और अंतर यह है कि आपके पास होटल में मानक चेक इन और चेक आउट का समय है, और इन सेवाओं के लिए फ्रंट डेस्क पर कभी-कभी अधिक सुविधाजनक हो जाता है।

    वहीं होमस्टे में, आपको चाबियां लेने की व्यवस्था करनी होती है, या फिर वे आपको एक लॉक बॉक्स के लिए एक कोड देते हैं जहां आपको एक चाबी मिलती है। चाबियों को वापस करने के लिए या त आपको सीधा प्रबंधक से मिलने की जरूरत होती है या फिर कई बार चाबियों को मेलबॉक्स में छोड़ने के लिए कहा जाता है।

    कॉस्ट

    होमस्टे के अन्य लाभ यह हैं कि वे आम तौर पर एक होटल से सस्ते होते हैं। हालांकि, कभी-कभी होमस्टे एक होटल से महंगा भी हो सकता है। लेकिन आमतौर पर ऐसा नहीं देखा जाता। होमस्टे एक ऐसे परिवार के लिए बेहतर सौदा है, जिसे पूरे परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक बड़ा या कई कमरे बुक करने पड़ते हैं। एक होमस्टे उन जोड़ों या दोस्तों के लिए भी अच्छा है जो एक ग्रुप बनाकर चलते हैं।

    घर पर बना खाना

    होटल में आपको लगभग वहीं सेम मेन्यू और डिश मिलते हैं, जो आपको कहीं भी उपलब्ध हो सकते हैं। साथ ही ये काफी महंगे और अनहेल्दी भी होते हैं।

    दूसरी ओर होमस्टे का एक और स्पष्ट लाभ है आपको घर का बना खाना मिलत है। कुछ होम स्टे में घर के मालिक भी पहले से रह रहे होते हैं और इस तरह आपको वहां के स्थानीय भोजन का लुत्फ उठाने का मौका मिलता है। वहीं कुछ होस्टे में आपको खुद ही खाना पकाने का इंतजाम कर के दिया जाता है।

    स्थानीय अनुभव

    होमस्टे का लाभ यह है कि आपके पास रहने का अधिक प्रामाणिक अनुभव है। एक अनोखे घर या अपार्टमेंट ब्लॉक में असली पड़ोसी के बीच आप देख सकते हैं कि वे कैसे रहते हैं, कहां खरीदारी करते हैं, पार्क में कहां जाते हैं, कहां स्कूल है। इस तरह आप अपने ट्रिप पर स्थानीय जीवन को करीब से देखते हैं।

    वहीं होटल के बंद कमरों में आप केवल बाहरी नजारे या फिर टूरिस्ट स्पॉट का आनंद ले सकते हैं।

    सुरक्षा

    होटल हो या होमस्टे अपने आसपास के बारे में जागरूक होना आपकी खुद की जिम्मेदारी होती है।