Holi 2023: विश्वभर में प्रसिद्ध है पुष्कर की होली, इस साल आप भी बनिए ‘कपड़ा फाड़ होली’ का हिस्सा
Holi 2023 देशभर में होली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन पुष्कर की होली काफी फेमस है। अगर आप इस साल अनोखी होली का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं तो पुष्कर जरूर जाएं। यहां पर होली का जश्न कुछ अलग तरीके से मनाया जाता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Holi 2023: आज होली का जश्न जारी है। इस त्योहार को लेकर लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। कई लोग होली घर पर मनाना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोग खास जगहों की सैर कर होली सेलिब्रेट करना चाहते हैं। वैसे यह त्योहार देशभर में काफी धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन कुछ जगहों की होली पूरे विश्व में काफी मशहूर है। आज आपको राजस्थान के पुष्कर की कपड़ा फाड़ होली के बारे में बताएंगे।
जी हां, कपड़ा फाड़ होली दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां हर साल होली के मौके देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। होली पर यहां विशेष तौर पर भीड़ देखी जा सकती है। इस दिन लोग जमकर मस्ती करते हैं और एक-दूसरे का कपड़ा फाड़ कर होली का जश्न मनाते हैं। यह अनोखी होली पूरी दुनिया में मशहूर है।
View this post on Instagram
पुष्कर में वाराह घाट पर और ब्रह्म चौकी पर होली सेलिब्रेट किया जाता है। यहां लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिलती है। लोग रंग और गुलाल से जमकर होली खेलते हैं। होली का दिलचस्प नजारा आप पुष्कर में ही देख सकते हैं।
View this post on Instagram
इस शहर में होली के दौरान एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। यहां लोग ग्रुप डांस कर के होली का लुत्फ उठाते हैं। वैसे देश के अन्य हिस्सों में भी होली के दौरान लोग नाचगान कर धूम मचाते हैं। यहां ठंडाई प्रतियोगिता भी होती है। पुष्कर में होली खूब मजेदार तरीके से मनाई जाती है।
View this post on Instagram
अगर आप भी अनोखी होली सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो पुष्कर जा सकते हैं। ट्रिप के दौरान पुष्कर झील, मान महल, वराह घाट का दीदार जरूर करें।
View this post on Instagram
Picture Courtesy: Instagram/inkjaar/pushkar_festivals

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।