विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैंकॉक के इस एयरपोर्ट में विराजते हैं देवता-असुर! समुद्रमंथन की मूर्ति से लेकर गरुड़ तक, भारत से जुड़ा है गहरा नाता

Published: Fri, 27 Nov 2026 04:00 PM (IST)

बैंकॉक का सुवर्णभूमि एयरपोर्ट अपने संस्कृत नाम और भारतीय संस्कृति से गहरे जुड़ाव के लिए जाना जाता है। 

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एयरपोर्ट का नाम ‘सुवर्णभूमि’ (Image Source: AI Generated)

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एयरपोर्ट का नाम ‘सुवर्णभूमि’ (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। थाईलैंड की खूबसूरती उसकी अपनी समृद्ध संस्कृति और मिलनसार जीवनशैली में बसती है। यहां के शांत समुद्र तट दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। पर एक जगह ऐसी भी है जो अक्सर भारतीयों के बीच सुर्खियों में रहती है और वो कोई म्यूजियम, ऐतिहासिक इमारत या बीच नहीं, बल्कि एयरपोर्ट है। 

जी हां, थाई भाषा वाले इस देश में बैंकॉक के एयरपोर्ट का नाम संस्कृत में रखा गया है, आइए आपको इस एयरपोर्ट की कहानी बताते हैं। 

बैंकॉक के एयरपोर्ट का नाम संस्कृत में क्यों?  

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एयरपोर्ट का नाम ‘सुवर्णभूमि’ है, जिसका अंग्रेजी अनुवाद करें तो गोल्डन लैंड नाम सामने आता है। यह दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट में से एक है, जिसे साल 2006 में ऑफिशियल नाम दिया गया था।  

दरअसल, यह नाम थाईलैंड के चक्री राजवंश के नौवें राजा भूमिबोल अतुल्यतेज ने दिया था। कहा जाता है कि इस एयरपोर्ट का नाम राजा के नाम के पहले शब्द और अपने राज्य को गोल्डन लैंड बनाने के सपने की वजह से दिया गया। जबकि दूसरी वजह बौद्ध धर्म और दक्षिण एशिया के प्राचीन ऐतिहासिक ग्रंथों से जुड़ी हुई है। जहां भारत के पूर्व में स्थित देशों को सुवर्णभूमि का दर्जा दिया गया था। इनमें थाईलैंड, म्यांमार और कंबोडिया जैसे बहुत से देश शामिल हैं। 

हिन्दू और बौद्ध धर्म का अनोखा संगम 

थाईलैंड में लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं, लेकिन यहां की संस्कृति पर हिन्दू धर्म का गहरा प्रभाव है। यही वजह है कि एयरपोर्ट टर्मिनल के बीचों बीच बनी एक विशाल मूर्ति समुद्रमंथन की कहानी कहती है। इसमें देवता और असुर क्षीरसागर का मंथन करते नजर आते हैं। 

इतना ही नहीं, एयरपोर्ट के अंदर भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ की भी मूर्ति है। बता दें कि हिन्दू धर्म में गरुड़ का इतना विशेष स्थान है, उतना ही खास महत्व थाईलैंड में भी है क्योंकि गरुड़ उर्फ 'फ्रा ख्रुत फा' इस देश का राष्ट्रीय प्रतीक है।  

हिन्दू देवी-देवता के प्रति गहरा सम्मान 

कहा जाता है कि पहली सहस्राब्दी ईस्वी में भारत से कई व्यापारी थाईलैंड की ओर गए थे। ये लोग अपने साथ संस्कृत भाषा, देवी-देवताओं की प्रतिमाएं और रीति-रिवाज भी लेकर गए। इस तरह थाईलैंड में हिन्दू धर्म का प्रचार-प्रसार हुआ। नतीजतन, आज बैंकॉक के बीच में ब्रह्मा जी को समर्पित एरावन मंदिर है, इसके साथ ही भगवान विष्णु, भगवान शिव और भगवान गणेश से भी लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।