Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Hill Stations: गर्मियों में हिल स्टेशन जाने का बना रहे हैं प्लान, तो मध्य प्रदेश की ये जगह होंगी परफेक्ट

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Tue, 25 Apr 2023 04:41 PM (IST)

    MP Hill Stations गर्मियों के मौसम में लोग अक्सर वेकेनश पर जाते हैं। अगर आप भी इस कुछ ही दिनों में छुट्टियों पर जाने का विचार बना रहे हैं तो मध्य प्रदेश में मौजूद इन जगहों पर अपना वेकेशन बिता सकते हैं।

    Hero Image
    गर्मियों के लिए मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। MP Hill Stations: लगातार बढ़ते पारे ने लोगों को परेशान कर दिया है। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से परेशान लोग अब इस मौसम से कुछ राहत पाने के लिए वेकेशन की प्लानिंग कर रहे हैं। इस मौसम में ज्यादातर लोग ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं, जहां उन्हें धूप और गर्मी से दूर कुछ सुकून के पल बिताने के मिले। ऐसे में अगर आप भी जल्द ही किसी वेकेशन की प्लानिंग बना रहे हैं, तो हम आपको बताएंगे मध्य प्रदेश के कुछ ऐसे हिल स्टेशन के बारे में, जहां आप एक बढ़िया वेकेशन बिता सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओंकारेश्वर

    मध्य प्रदेश स्थित ओंकारेश्वर यूं तो धार्मिक वजह से काफी फेमस है, लेकिन यहां आप कई खूबसूरत नजारों का भी दीदार कर सकते हैं। यह जगह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर मंदिर के लिए जानी जाती है। ऐसे में अगर आप प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही मंदिरों के दर्शन करते हुए अपनी छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो ओंकारेश्वर एक बढ़िया विकल्प साबित होगा।

    पचमढ़ी

    मध्य प्रदेश में यूं तो कई सारे टूरिस्ट प्लेस मशहूर हैं, लेकिन पचमढ़ी हमेशा से ही लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां हर साल भारी संख्या में लोग घूमने आते हैं। यह जगह एमपी के सबसे चर्चित हिल स्टेशन में से एक है। ऊंची पहाड़ियों में बसे इस शहर में आप खूबसूरत झरनों, जंगल और गुफाओं का दीदार कर सकते हैं। साथ ही यहां पास में मौजूद महादेव हिल्स, सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान और प्रियदर्शनी प्वाइंट जैसी जगहों पर भी घूमने जा सकते हैं।

    तामिया

    अगर आप मध्य प्रदेश में हैं, तो यहां मौजूद तामिया हिल्स जरूर जाएं। जंगलों और खूबसूरत वादियों से घिरा यह स्थान गर्मी से राहत पहुंचाने के साथ ही अपने खूबसूरत नजारों से आपका मन मोह लेगा। आप यहां पहुंचकर दर्शनीय स्थलों जैसे पातालकोट वैली, ट्राइबल म्यूजियम और सनसेट म्यूजियम का आनंद भी उठा सकते हैं।

    शिवपुरी 

    प्रदेश के मशहूर हिल स्टेशन में से एक शिवपुरी हिल स्टेशन भी गर्मियों में घूमने के लिए परफेक्ट जगह है। बेहद शांत इस जगह पर आप कई खूबसूरत झीलों को देख सकते हैं। जाधव सागर झील, चांदपाठा और अन्य यहां की मशहूर झीलों में से एक हैं। यहां आपको चारों तरफ हरियाली देखने को मिलेगी, जो आपका दिल खुश कर देगी। इसके अलावा आप यहां माधव नेशनल पार्क, बाणगंगा मंदिर और नाव की सवारी का भी आनंद ले सकते हैं।

    मांडू 

    मांडू भी मध्य प्रदेश के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है। आप यहां हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाने के साथ ही कई सारे महलों का दीदार भी कर सकते हैं। इतिहास प्रेमियों के लिए यह जगह बिल्कुल परफेक्ट साबित होगी। आप यहां जहाज महल, रानी रूपवती महल,हिंडोला महल आदि देख सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik

    comedy show banner
    comedy show banner