विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंडमान के 'मड वोलकेनो' से लेकर सिरपुर के मंदिरों तक: भारत की इन 3 खास जगहों को मिल सकता है विश्व धरोहर का दर्जा

Published: Fri, 23 Oct 2026 09:05 AM (GMT+05:30)

भारत की तीन नई जगहों को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची में शामिल किया गया है।

यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट की टेंटेटिव लिस्ट में शामिल जगहें (Picture Courtesy: Andaman Tourism)

यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट की टेंटेटिव लिस्ट में शामिल जगहें (Picture Courtesy: Andaman Tourism)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की कई ऐतिहासिक और प्राकृतिक जगहें यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल हैं। हाल ही में यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट की टेंटेटिव लिस्ट में भारत की 3 और शानदार जगहें शामिल हुई हैं। ये घोषणा 20 अक्टूबर को यूनेस्को में भारत के प्रतिनिधिमंडल ने की। 

यहां ये समझना जरूरी है कि अभी ये जगहें विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल नहीं हुए हैं। इन्हें टेंटेटिव लिस्ट में शामिल किया है और उम्मीद है कि आगे ये यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में शामिल होंगे। आइए जानते हैं कि ये जगहें कौन-कौन सी हैं और क्यों ये इतनी खास मानी जा रही हैं।  

सिरपुर 

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में महानदी के किनारे बसा सिरपुर 5वीं से 12वीं शताब्दी के बीच एक समृद्ध जगह हुआ करता था। यहां हिंदू मंदिरों, बौद्ध मठों और जैन संरचनाओं के अवशेष मिले हैं, जो इस जगह की धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास को दिखाते हैं। सिरपुर का सबसे मशहूर ऐतिहासिक स्थल लक्ष्मण मंदिर है, जो अपनी वास्तुकला और नक्काशी के लिए मशहूर है। यहां मौजूद अवशेष बताते हैं कि ये जगह बाजारों, घरों और हस्तशिल्प से समृद्ध नगर हुआ करता था। 

Sirpur

(Picture Courtesy: Facebook)

बाराटांग का कार्स-मड-वोलकेनो कॉम्प्लेक्स 

अंडमान अपने खूबसूरत समुद्री तटों के लिए जाना जाता है, लेकिन बाराटांग द्वीप इससे बिल्कुल अलग है। ये जगह लाइमस्टोन की गुफाओं और कीचड़ वाले ज्वालामुखियों के लिए मशहूर है। समय के साथ पानी में चूना पत्थर घुलने से यहां की गुफाओं का निर्माण हुआ। वहीं, यहां के ज्वालामुखी से लावा की जगह धरती के नीचे का कीचड़, पानी और गैस निकलती है।  

Mud Volcano

(Picture Courtesy: Facebook)

अंडमान सबडक्शन वोलकेनो 

विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची में बैरन द्वीप और नारकोंडम द्वीप भी शामिल हैं। ये भी अंडमान-निकोबार द्वीप समूहों का हिस्सा हैं। बैरन द्वीप में भारत का इकलौता एक्टिव वॉकेनो मौजूद है। 1787 के बाद 2025 और 2026 की शुरुआत में भी इस ज्वालामुखी में एक्टिविटी दर्ज की गई है। 

वहीं, नारकोंडम द्वीप जंगलों से घिरा ज्वालामुखी द्वीप है। ये नारकोंडम हॉर्नबिल पक्षियों का घर है, जो दुनिया में सिर्फ यहीं पाया जाता है। साथ ही, यहां पर्यटकों के आने-जाने पर भी कड़े प्रतिबंध हैं। 

Barren Island (1)

(Picture Courtesy: Incredible India)