Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Coorg: कूर्ग से लेकर इडुक्की तक, दक्षिण भारत में घूमने के लिए ये हैं बेस्ट हिल स्टेशन

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Thu, 15 Sep 2022 01:00 PM (IST)

    केरल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। कपल्स हनीमून से लेकर बेबीमून मनाने केरल आते हैं। केरल में कई पर्यटन और धार्मिक स्थल हैं जो अपनी विशेषता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। साथ ही केरल में कई हिल स्टेशन हैं।

    Hero Image
    Coorg: कूर्ग से लेकर इडुक्की तक, दक्षिण भारत में घूमने के लिए ये हैं बेस्ट हिल स्टेशन

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Coorg: दक्षिण भारत अपने हिल स्टेशन के लिए जाना जाता है। कर्नाटक से लेकर केरल में कई हिल स्टेशन हैं, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक हिल स्टेशन पर घूमने आते हैं। खासकर, ऑफ बीट सीजन में हिल स्टेशन घूमने का अलग ही अंदाज है। इस सीजन में भीड़ भी कम रहती है। हालांकि, अभी त्योहारों का सीजन चल रहा है। इस सीजन में पर्यटक वेकेशन पर घूमने की प्लानिंग करते हैं। अक्टूबर के महीने में बारिश के बाद मौसम बड़ा सुहाना रहता है। साथ ही हिल स्टेशन पर हरियाली छाई रहती है। इससे पहाड़ों की खूबसूरती और बढ़ जाती है। इसके लिए पर्यटक हिल स्टेशन पर घूमना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप भी हिल स्टेशन पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो दक्षिण भारत की इन हिल स्टेशन की सैर कर सकते हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इडुक्की

    केरल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। कपल्स हनीमून से लेकर बेबीमून मनाने केरल आते हैं। केरल में कई पर्यटन और धार्मिक स्थल हैं, जो अपनी विशेषता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। साथ ही केरल में कई हिल स्टेशन हैं। इनमें एक हिल स्टेशन इडुक्की है। इडुक्की को 'खुदा का अपना घर' भी कहा जाता है। चाय बागान के लिए इडुक्की फेमस है। साथ ही इडुक्की में कई वन्य जीव अभ्यारण्य हैं। इसके अलावा, इडुक्की में मंगला देवी मंदिर भी स्थित हैं। आप वेकेशन को यादगार बनाने के लिए इडुक्की की सैर कर सकते हैं।

    कूर्ग

     कर्नाटक के दक्षिण में स्थित कूर्ग पर्यटकों के लिए फेवरेट टूरिस्ट स्पॉट है। हिल स्टेशन के लिए कूर्ग को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 900 मीटर से अधिक है। प्राकृतिक दृष्टि से कूर्ग सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। कूर्ग से निकटतम रेलवे स्टेशन मैसूर है। वहीं, मंगलूरु निकटतम एयरपोर्ट है। कूर्ग में घूमने के लिए कई खूबसूरत स्पॉट हैं। जहाँ, आप अपने वेकेशन को यादगार बना सकते हैं।

    मुन्नार

    मुन्नार अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हर मौसम में बड़ी संख्या में सैलानी मुन्नार घूमने आते हैं। अगर आप नेचर लवर हैं, तो मुन्नार घूमने जरूर जाएं। मट्टुपेट्टी में झील और बांध पिकनिक स्पॉट है। वहीं, मुन्नार में घूमने के लिए इरावीकुलम राष्ट्रीय उद्यान, अथुकड फॉल्स, कोल्लुकुमल्ले चाय बागान जा सकते हैं। इसके अलावा, दक्षिण भारत में ऊटी, कुन्नूर, कोडाइकनाल आदि प्रमुख हिल स्टेशन हैं। आप इन हिल स्टेशन का भी चयन कर सकते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner