Free Travel: इन 5 मशहूर जगहों पर फ्री में ठहर सकते हैं
Free Travel अक्सर लोग ट्रिप बजट की वजह से कैंसिल कर देते हैं। सबसे बड़ी टेंशन होती है रहने और खाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करना। ऐसे में आपके इस समस्या का समाधान बताते हैं भारत में इन जगहों पर आप मुफ्त में रह सकते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Free Travel: हर किसी को घूमना पसंद होता है। घूमने से नई-नई चीजों के बारे में जानकारी होती है, आपका मनोरंजन होता है। जिससे आप ताजगी महसूस करते हैं, लेकिन कई बार आप बजट के कारण घूमने का प्लान कैंसिल करते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए हैं। देश में ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप रहना खाना, सबकुछ फ्री में हो सकता है। जी हां, सही सुना आपने, आपको बताने जा रहे हैं उन जगहों के बारे में।
1. ऋषिकेश (गीता भवन )
प्रकृति की खूबसूरती आपको यहां देखने को मिलेगा और आप गीता भवन में जाकर ठहर सकते हैं। यहां एक हजार कमरे हैं, इस आश्रम से आप गंगा के नजारों का भी आनंद ले सकते हैं।
2. हरिद्वार (शांतिकुंज)
हरिद्वार की गंगा आरती बहुत मशहूर है। अगर आप ऋषिकेश घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार में भी ठहर सकते हैं। यहां में भी मुफ्त में ठहरने का प्रबंध है।
3. उत्तराखंड (हेमकुंड साहिब गुरद्वारा)
उत्तराखंड में भी आप बर्फीली वादियों का नजारा ले सकते हैं। कई बार भीड़ की वजह से होटल मिलने में कठिनाई होती है। ऐसे में आप श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा (Shree Hemkund Sahib Gurudwara) में जाकर ठहर सकते हैं। यह लंगर सेवा के लिए प्रसिद्ध है। यहां आपको रहना खाना पीना फ्री में मिलेगा।
4. कोयंबटूर (ईशा फाउंडेशन)
ये आश्रम कोयंबटूर से करीब 40 किलो मीटर की दूरी पर है। यहां का आदियोगी का स्टैच्यू विश्न में मशहूर है। इस जगह भी आप सैर कर सकते हैं। यहां भी फ्री में सेवा है।
5. केरल (आनंद आश्रम)
केरल घूमने का आप प्लान बना रहे हैं तो इस जगह जरूर जाएं। यहां आपको हरियाली के बीच स्थित आनंद आश्रम रुकने के लिए कॉफी अच्छा ऑप्शन रहेगा। यहां का खाना भी लोगों को सूट करता है। दरअसल यहां के खानों में कम तेल-मसालों का प्रयोग किया जाता है।
हालांकि फ्री में ठहरने के लिए आपके पास इन जरूरी कागजातों का होना जरूरी है। जैसे- पहचान पत्र, आधार कार्ड हों तभी इन जगहों पर जाएं ताकि आपको रहने में किसी परेशानी का न सामना नहीं करना पड़ेगा।
Picture Courtesy: Freepik/Pexel
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।