Move to Jagran APP

COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट को पासपोर्ट से लिंक करने के लिए फॉलो करें ये ईजी स्टेप्स

आपको बता दें कि वैक्सीन सर्टिफिकेट और पासपोर्ट में एक नाम होना चाहिए। अगर कोई त्रुटि रह जाती है तो आपको आरोग्य सेतु पर नाम में सुधार करने के लिए एक बार ऑप्शन मिलता है। इसके लिए नाम में सुधार करते समय सावधानी जरूर बरतें।

By Pravin KumarEdited By: Published: Mon, 28 Jun 2021 05:24 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jun 2021 08:01 PM (IST)
COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट को पासपोर्ट से लिंक करने के लिए फॉलो करें ये ईजी स्टेप्स
इसके लिए सबसे पहले cowin.gov.in पर जाएं और लॉग-इन करें।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस के डेल्टा स्ट्रेन के चलते कई महीनों तक देशभर में लॉकडाउन लगा था। इस वजह से विश्व के कई देशों ने भारत से आने वाली फ्लाइट पर रोक लगा दी थी। हालांकि, कोरोना संक्रमण दर कम और संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर बढ़ने से स्थिति सामान्य हो रही है। इस मद्देनजर कई राज्यों में लॉकडाउन हटा दिया गया है और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्ग को भी खोल दिया गया है। पर्यटकों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। अब पर्यटक एक बार फिर से यात्रा कर सकते हैं। अगर आप भी विदेश यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। कोरोना महामारी में सभी देशों ने पर्यटकों के लिए COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट अनिवार्य कर दिया है। आसान शब्दों में कहें तो विदेश जाने के लिए आपको COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट को पासपोर्ट से लिंक करना होगा। इसके बाद ही आप विदेश यात्रा कर सकते हैं। COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट को पासपोर्ट से लिंक करने के लिए आप ये ईजी स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-

loksabha election banner

कैसे करें लिंक

-इसके लिए सबसे पहले cowin.gov.in पर जाएं और लॉग-इन करें।

-अब raise a issue का चयन करें।

-इसके बाद पासपोर्ट वाले ऑप्शन को चुनना है।

-यहां आपको अपना पासपोर्ट नंबर दर्ज करना है।

-अंत में सबमिट का ऑप्शन मिलेगा।

-इस पर क्लिक करते ही COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट आपके पासपोर्ट से लिंक हो जाएगा।

-कुछ संकेंड में आपको नया सर्टिफिकेट मिल जाएगा।

आपको बता दें कि वैक्सीन सर्टिफिकेट और पासपोर्ट में एक नाम होना चाहिए। अगर कोई त्रुटि रह जाती है, तो आपको आरोग्य सेतु पर नाम में सुधार करने के लिए एक बार ऑप्शन मिलता है। इसके लिए नाम में सुधार करते समय सावधानी जरूर बरतें। आप नाम में सुधार कर वैक्सीन सर्टिफिकेट को पासपोर्ट से लिंक कर सकते हैं। इसके बाद आप बेफिक्र कर होकर विदेश यात्रा का आनंद उठा सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.