Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कीजिए मुंबई के पांच लोकप्रिय गणेश मंडलों के दर्शन

    By Edited By:
    Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)

    गणेश चतुर्थी ऐसा त्यौहार है जिसे महाराष्ट्रन में सबसे ज्यादा जोर-शोर से मनाया जाता है। 10 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की गलियां गणेश पंडालों से पट जाती हैं। इस दिन सार्वजनिक पूजा पंडालों और घरों में भगवान गणेश की नयनाभिराम प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। सार्वजनिक गणेश पंडालों में 10 से 30 मीटर तक क

    कीजिए मुंबई के पांच लोकप्रिय गणेश मंडलों के दर्शन

    मुंबई। गणेश चतुर्थी ऐसा त्यौहार है जिसे महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा जोर-शोर से मनाया जाता है। 10 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की गलियां गणेश पंडालों से पट जाती हैं। इस दिन सार्वजनिक पूजा पंडालों और घरों में भगवान गणेश की नयनाभिराम प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। सार्वजनिक गणेश पंडालों में 10 से 30 मीटर तक की ऊंची प्रतिमाएं रखी जाती हैं। पंडालों को बिजली के झालरों और फूलों से सजाया जाता है।

    मुंबई के पांच लोकप्रिय गणेश मंडल

    1. लालबागचा राजा मंडल
    मुंबई का सर्वाधिक लोकप्रिय गणेश मंडल है। इस मंडल की स्थापना वर्ष 1934 में अपने मौजूदा स्थान पर हुई थी। यह गणेश मंडल अपने 10 दिवसीय गणेश महोत्सव के दौरान लाखों लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। हर वर्ष भगवान गणेश के दर्शन पाने यहां करीब 5 किलोमीटर की लंबी कतार लगती है। हर साल लालबागचा राजा की दानपेटी में करोड़ों रुपए का चढ़ावा आता है। हर भक्त अपनी-अपनी हैसियत से अपने गणपति बप्पा के निमित्त कुछ न कुछ दान जरूर करता है।
    स्थान-लालबाग मार्केट, जीडी अंबेडकर रोड (सेंट्रल दिल्ली)
    नजदीकी रेलवे स्टेशन: चिंचपोकली रेलवे स्टेशन और लोवर परेल स्टेशन

    2. मुम्बइचा राजा मंडल
    गणेश गली में मुम्बइचा राजा मुंबई का एक प्रसिद्ध मंडल है। यह लालबागचा राजा मंडल के नजदीक है। गणेश चतुर्थी के समय यहां भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।
    स्थान-गणेश गली, लालबाग (सेंट्रल मुंबई)
    नजदीकी रेलवे स्टेशन: चिंचपोकली रेलवे स्टेशन और लोवर परेल स्टेशन
    खेतवाड़ी गनराज

    3. खेतवाड़ी गनराज
    मुंबई में सबसे अधिक विस्मयकारी गणेश प्रतिमा के रूप में जाना जाता है। इस मंडल की स्थापना 1959 में की गई लेकिन इसे सन 2000 में ख्याति मिली जब यहां पर भारत की सबसे ऊंची गणेश प्रतिमा बनाई गई। इसकी उंचाई 40 फीट है।
    स्थान-बारहवीं लेन खेतवाड़ी गिरगाम (दक्षिण मुंबई)
    नजदीकी रेलवे स्टेशन-चारनी रोड

    4. जीएसबी सेवा गणेश मंडल
    जीएसबी सेवा गणेश मंडल को मुंबई का स्वर्ण गणेश भी कहा जाता हैं। इस बार यहां भगवान गणेश को 60 किलो सोने से सजाया गया है। यह मुंबई शहर के धनी मंडल में से एक है। इसकी स्थापना 1954 में कर्नाटका की एक समिति ने की थी। यहां का गणेश उत्सव पूरे शहर भर में मशहूर है।
    स्थान-जीएसबी स्पोर्ट क्लब, सेंट्रल मुंबई
    नजदीकी रेलवे स्टेशन-माटुंगा सेंट्रल लाइन

    5. अधेंरिचा राजा
    अधेंरिचा राजा मंडल की स्थापना तंबाकू कंपनी के कर्मचारियों द्वारा 1966 में किया गया। इस मंडल को लालबाग से लाकर यहां स्थापित किया गया था।
    स्थान: वीरा देसाई रोड, आजाद नगर (अंधेरी)
    नजदीकी रेलवे स्टेशन-अंधेरी

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें