Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अफ्रीका के 5 मशहूर डिशेज, जिसे यहां आकर जरूर चखें

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Wed, 12 Dec 2018 05:25 PM (IST)

    अफ्रीका घूमने जाएं तो यहां के लोकल फूड्स को जरूर चखें जिसका महज स्वाद ही अलग नहीं होता बल्कि परोसे और खाने का भी अलग तरीका होता है। जानते हैं इसके बारे में।

    अफ्रीका के 5 मशहूर डिशेज, जिसे यहां आकर जरूर चखें

    अफ्रीका की गलियों में आपको वैसे तो खाने-पीने के ढेरों ऑप्शन्स मिलेंगे लेकिन कुछ एक जायका ऐसा है जो यहां के बाहर भी अपनी पहचान बना चुका है जो होटल, रेस्टोरेंट्स के अलावा यहां के मशहूर स्ट्रीट फूड्स तक में शामिल है। जानते हैं इनके बारे में.. 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिल्तोंग

    बिल्तोंग यहां ड्राइड मीट को कहा जाता है। जिसे लोग नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। लोगों को बिल्तोंग का स्टू फॉर्म सबसे ज्यादा पसंद आता है। अच्छी क्वालिटी वाले स्टू को पीनट बटर से बनाया जाता है। इस डिश को बनाना बहुत ही आसान है। लेकिन होटल और रेस्टोरेंट में इसे खाने के लिए आपको अच्छे खासे पैसे अदा करने पड़ते हैं।

    बोबोटिए

    इसे यहां की नेशनल डिश कहा जा सकता है। इस डिश में मीस के छोटे-छोटे पीस कर उसे मसालों में लपेटकर एग के साथ बेक्ड किया जाता है। बोबोटिए को एक या दो नहीं बल्कि कई तरह से पकाया जाता है और हर एक का स्वाद एक-दूसरे से काफी अलग होता है। इस डिश को नारियल की चटनी और सांबर के साथ परोसा जाता है।

    कोइक्सिस्तेर

    कोइक्सिस्तेर उत्तर भारत में मशहूर गज़क की तरह अफ्रिका में खाया जाता है। यह एक चिपचिपी मिठाई है जिसे यहां के ज्यादातर जगहों पर चाव के साथ खाया जाता है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लागाया जा सकता है कि अब इसी मिठाई के आकार का बहुत बड़ा स्मारक बनाया गया है। 

    पेरी पेरी सॉस

    होटल और रेस्टोरेंट से लेकर हर घर में आप पेरी-पेरी सॉस का स्वाद चख सकते हैं। जो बहुत ही तीखा और लाल रंग का होता है। यहां बनने वाली ज्यादातर डिशेज़ में जैसे पास्ता, चिकेन, ब्रेड आदि में इसके इस्तेमाल किया जाता है।

    बराई

    बराई भी यहां के पसंदीदा डिशेज़ में से एक है। अफ्रीका में बराई का मतलब रोस्टेड मीट होता है।

    सेबु जेन

    सेनेगल में समुद्री किनारों पर बनने वाला सेबु जोन यहां के पसंदीदा डिशेज में से एक है| जो फिश और राइस को मिलाकर बनाया जाता है| जिसमें शोरबे के साथ अलग-अलग तरह की बहुत सारी सब्जियां और टमाटर मिलाया जाता है | फिश को फिलेट या साबुत पकाया जाता है| इसमें खासतौर से याम, कसावा, हरी बीन्स और आलू का इस्तेमाल होता है| फिश को ब्लैक पेप्पर और फ्राइड प्याज से भरा जाता है |

    फूफू

    ये यहां की स्वीट डिश है। जिसे सॉस, सूप और बोर्थ की तरह खाया जाता है। इसे स्टार्च वाले याम को पीसकर बनाया जात है। फूफू को बनाने के लिए इलेक्ट्रिक ग्राइंडर नहीं बल्कि मुसल में पीसा जाता है।

    पोइतजेकोस

    पोइतजेकोस अफ्रीका की ट्रेडिशनल डिश है। दक्षिण सहारा रेगिस्तान की परम्परागत व्यजन का सार है। इसे पोइतजे मतलब मिटटी के बर्तन में खुली आग में कम पानी में मीट को पकाया जाता है। यह आदिवासी डिश अब अफ्रीका के मुख्य डिश बन गयी है।

    comedy show banner
    comedy show banner