Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Manali: दोस्तों के साथ मनाली के आसपास घूमने के लिए इन जगहों को करें एक्सप्लोर

    By JagranEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sat, 24 Sep 2022 04:13 PM (IST)

    Manali मनाली से 80 किलोमीटर की दूरी स्थित तोष अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। अगर आप नेचर लवर हैं तो मनाली के पास में तोष जरूर जाएं। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 7900 फीट है। तोष में पर्यटन स्थल पार्वती घाटी है।

    Hero Image
    Manali: दोस्तों के साथ मनाली के आसपास घूमने के लिए इन जगहों को करें एक्सप्लोर

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Manali: मनाली अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित मनाली व्यास नदी के किनारे बसा है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 6,398 फीट है। शिमला से मनाली की दूरी 270 किमी है। वहीं, दिल्ली से 544 किमी दूर है। पर्यटकों के लिए मनाली आकर्षण का केंद्र है। बड़ी संख्या में पर्यटक मनाली घूमने आते हैं। इसे स्पीति और लेह का प्रवेशद्वार भी कहा जाता है। मनु के नाम पर शहर का नाम मनाली पड़ा है। मनाली का शाब्दिक अर्थ मनु का निवास स्थान है। साथ ही मनाली को देवताओं की घाटी भी कहा जाता है। यहां ऋषि मनु की एक प्राचीन मंदिर है। हालांकि, मनाली के आसपास भी कई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। अगर आप वेकेशन पर दोस्तों के साथ मनाली जाते हैं, तो इन जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तोश

    मनाली से 80 किलोमीटर की दूरी स्थित तोष अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। अगर आप नेचर लवर हैं, तो मनाली के पास में तोश जरूर जाएं। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 7,900 फीट है। तोश में पर्यटन स्थल पार्वती घाटी है। स्थानीय लोगों के जीविकोपार्जन का सबसे प्रमुख स्थल है। इसके लिए अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए तोश जरूर जाएं।

    मंडी

    मनाली की तरह मंडी भी ब्यास नदी के किनारे बसा है। यह स्थल अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। मंडी में कई  प्राचीन मंदिर हैं, जो अपनी विशेषता के लिए जाना जाता है। इसके लिए मंडी को पहाड़ियों की काशी भी कहा जाता है। ट्रेकिंग करने वालों के लिए मंडी परफेक्ट डेस्टिनेशन है। बड़ी संख्या में पर्यटक मंडी घूमने आते हैं। आप अपने परिवार वालों के साथ घूमने के लिए मंडी जा सकते हैं।  

    गुलाबा

    अगर आप पिकनिक के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, तो मनाली के पास में स्थित गुलाबा जरूर जाएं। मनाली से गुलाबा की दूरी महज 20 किलोमीटर है। सर्दी के दिनों में गुलाबा पर्यटन के लिए बंद रहता है। अगर आप गुलाबा जाने की सोच रहे हैं, तो अक्टूबर का महीना परफेक्ट होता है। यह जगह शांति और सुकून के लिए जाना जाता है।