Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    One Day Trip: वन डे ट्रिप के लिए हैदराबाद के आसपास इन जगहों को करें एक्स्प्लोर, वेकेशन बन जाएगा यादगार

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Fri, 26 Aug 2022 01:00 PM (IST)

    One Day Trip स्थानीय लोगों के लिए यह पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है। वहीं बड़ी संख्या में पर्यटक भी उस्मान सागर झील पर वेकेशन सेलिब्रेशन के लिए आते हैं। साल 1920 में उस्मान सागर झील का निर्माण किया गया था। हैदराबाद से उस्मान सागर झील की दूरी महज 30 किलोमीटर है।

    Hero Image
    One Day Trip: वन डे ट्रिप के लिए हैदराबाद के आसपास इन जगहों को करें एक्स्प्लोर, वेकेशन बन जाएगा यादगार

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। One Day Trip: निजामों और मोतियों का शहर हैदराबाद वास्तुकला खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। साथ ही हैदराबादी बिरयानी दुनियाभर में प्रसिद्ध है। बड़ी संख्या में पर्यटक निजामों के शहर हैदराबाद घूमने आते हैं। दक्षिण भारत के तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद मूसा नदी के किनारे बसा है। इस शहर के पास में में ही सिकंदराबाद है। इसके लिए दोनों को जुडंवा शहर कहा जाता है। ये दोनों शहर बेहद खूबसूरत हैं। इसके अलावा, हैदराबाद के आसपास कई अन्य पर्यटन स्थल हैं। अगर आप भी हैदराबाद घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो वन डे ट्रिप के लिए हैदराबाद के आसपास इन जगहों पर जरूर जाएं घूमने। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उस्मान सागर झील

    स्थानीय लोगों के लिए यह पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है। वहीं, बड़ी संख्या में पर्यटक भी उस्मान सागर झील पर वेकेशन सेलिब्रेशन के लिए आते हैं। साल 1920 में उस्मान सागर झील का निर्माण किया गया था। हैदराबाद से उस्मान सागर झील की दूरी महज 30 किलोमीटर है। सड़क मार्ग के जरिए आप उस्मान सागर झील तक पहुंच सकते हैं। इतिहासकारों की मानें तो गर्मी के दिनों में आखिरी निजाम उस्मान सागर झील में आराम फरमाते थे।

    केसरगुट्टा मंदिर

    देव दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए केसरगुट्टा मंदिर जा सकते हैं। केसरगुट्टा मंदिर की दूरी हैदराबाद से महज 30 किलोमीटर ही है। इस मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु केसरगुट्टा मंदिर देव दर्शन के लिए आते हैं। आप अपने परिवार जनों के साथ केसरगुट्टा मंदिर जा सकते हैं।

    अनंतगिरी हिल्स

    वन डे ट्रिप के लिए अनंतगिरी बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां आप ट्रेकिंग का आनंद उठा सकते हैं। साथ ही अनंतगिरी हिल्स में कई प्राचीन मंदिर हैं। इसके लिए श्रद्धालु और पर्यटक दोनों वर्ग के लोग अनंतगिरी हिल्स आते हैं। विशाखापट्नम से अनंतगिरी हिल्स की दूरी 87 किलोमीटर और हैदराबाद से भी 90 किलोमीटर है। आप सड़क मार्ग के जरिए अनंतगिरि हिल्स पहुंच सकते हैं।