Tourist places near Delhi: अगस्त महीने में एक दिन के ट्रिप के लिए दिल्ली के आसपास इन जगहों को करें एक्सप्लोर
वन डे ट्रिप के लिए आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ ताजमहल देखने जा सकते हैं। दिल्ली से आगरा की दूरी महज 200 किलोमीटर है। इसके अलावा आप फतेहपुर सीकरी और काला ताजमहल का भी दीदार कर सकते हैं।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tourist places near Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोर शोर से चल रही है। हर साल 15 अगस्त को लाल किले पर तिरंगा लहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इसके अलावा, अगस्त के महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं। इस मौके पर लोग दिल्ली के आसपास की जगहों पर एक दिन के लिए ट्रिप पर जाते हैं। अगर आप भी अगस्त महीने में एक दिन के ट्रिप के लिए घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो दिल्ली के आसपास इन जगहों को एक्सप्लोर करें। आइए जानते हैं-
ताजमहल देखने जाएं
वन डे ट्रिप के लिए आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ ताजमहल देखने जा सकते हैं। दिल्ली से आगरा की दूरी महज 200 किलोमीटर है। इसके अलावा, आप फतेहपुर सीकरी और काला ताजमहल का भी दीदार कर सकते हैं। अगर आप रोड ट्रिप के जरिए जाना चाहते हैं, तो यमुना एक्सप्रेस वे से जा सकते हैं।
सरिस्का नेशनल पार्क जाएं
अलवर राजस्थान में है। सरिस्का नेशनल पार्क अरावली हिल्स के चारों ओर फैला है। यह पार्क अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। आप सरिस्का नेशनल पार्क में विभिन्न वन्य जीवों का दीदार कर सकते हैं। हालांकि, सरिस्का नेशनल पार्क जाने का सही समय अक्टूबर और फरवरी है। इसके अलावा, आप अगस्त के महीने में भी सरिस्का नेशनल पार्क घूमने जा सकते हैं।
मथुरा और वृंदावन घूम आएं
अगर आप धार्मिक यात्रा पर अपने परिवार के साथ जाना चाहते हैं, तो कृष्ण की नगरी मथुरा जाएं। साथ ही मथुरा से सटे वृंदावन भी जाएं। ऐसा कहा जाता है कि मथुरा के कण कण में कृष्ण का वास है। इस साल अगस्त के महीने में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इसके लिए वन डे ट्रिप के मथुरा परफेक्ट डेस्टिनेशन है। देव दर्शन के लिए जाते हैं, तो सेवा कुञ्ज, शाहजी मंदिर, गोवर्धन हिल, बांके बिहारी मंदिर और निधिवन जरूर जाएं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।