Bike Ride Destinations: अक्टूबर महीने में बाइक ट्रिप के लिए दिल्ली के आसपास इन जगहों को करें एक्सप्लोर
Bike Ride Destinations वास्तुकला का अनुपम उदाहरण ताजमहल अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। दिल्ली से आगरा की दूरी 250 किलोमीटर है। आप बाइक से महज 6 घंटे में आगरा पहुंच सकते हैं। वन डे ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं तो सुबह में यात्रा की शुरुआत करें।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Bike Ride Destinations: त्योहारों का सीजन चल रहा है। इस मौके पर कुछ लोग अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ घूमने-फिरने की प्लानिंग करते हैं, तो कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के यहां जाते हैं। वहीं, अगर आप कुछ डिफरेंट करना चाहते हैं, तो त्योहारों के सीजन में बाइक ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आजकल बाइक ट्रिप बहुत आसान हो गया है। आप अपने दोस्तों के साथ बाइक ट्रिप पर जा सकते हैं। इसके लिए आपको टूरिस्ट प्लेस पर बाइक आसानी से रेंट पर मिल जाएंगी। हां, आप अपने साथ आवश्यक सामान जरूर कैरी कर लें। अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो बाइक ट्रिप के लिए दिल्ली के आसपास इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आइए जानते हैं-
दिल्ली से आगरा
वास्तुकला का अनुपम उदाहरण ताजमहल अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। दिल्ली से आगरा की दूरी 250 किलोमीटर है। आप बाइक से महज 6 घंटे में आगरा पहुंच सकते हैं। वहीं, वन डे ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सुबह में यात्रा की शुरुआत करें। रास्ते में कई ढाबे मिल जाएंग। जहां, आप स्थानीय जायके का स्वाद उठा सकते हैं। आगरा के आस-पास घूमने के लिए फतेहपुर सीकरी, आगरा किला, जामा मस्जिद जैसी कई प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।
दिल्ली से जयपुर
देश की राजधानी दिल्ली से जयपुर की दूरी महल 278 किलोमीटर है। अगर आप बाइक से ट्रेवलिंग करते हैं, तो 6 घंटे में जयपुर पहुंच सकते हैं। अक्टूबर का महीना बाइक ट्रैवलिंग के लिए बेहद खुशनुमा होता है। इस महीने में न ज्यादा गर्मी पड़ती है और न ज्यादा ठंड रहती है। आप हर पल को एन्जॉय कर सकते हैं। आप अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से जयपुर बाइक पर जा सकते हैं। जयपुर को पिंक सिटी भी कहा जाता है। इस शहर में घूमने फिरने के लिए कई बेस्ट डेस्टिनेशन हैं।
दिल्ली से रानीखेत
दिल्ली से रानीखेत की दूरी 370 किलोमीटर है। आप बाइक से 9 घंटे में दिल्ली से रानीखेत पहुंच सकते हैं। देवों की भूमि उत्तराखंड का यह प्रमुख पर्यटन स्थल है। देवनार और बलूत के वृक्षों से यह हिल स्टेशन घिरा है। रानीखेत में घूमने के लिए गोल्फ कोर्स, आशियाना पार्क आदि प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। इसके अलावा, देव दर्शन के लिए मनकामेश्वर मंदिर, बिनसर महादेव मंदिर, भालू मंदिर हैं। आप अपने दोस्तों के साथ रानीखेत जाकर त्योहार के सीजन का आनंद उठा सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।