Move to Jagran APP

वीकेंड पर दोस्तों के साथ दिल्ली के पास इन जगहों पर उठाएं जंगल ट्रैकिंग का मजा

दिल्ली का यह सबसे खूबसूरत वन है। यह वन दिल्ली के वसंत कुञ्ज और मेहरौली में स्थित है। संजय वन 783 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। बर्ड वाचर्स यानी पक्षियों से प्यार करने वाले लोगों के लिए संजय वन जन्नत जैसा है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Sat, 26 Jun 2021 04:48 PM (IST)Updated: Sat, 26 Jun 2021 04:48 PM (IST)
वीकेंड पर दोस्तों के साथ दिल्ली के पास इन जगहों पर उठाएं जंगल ट्रैकिंग का मजा
सदर्न रिज फॉरेस्ट का निकटतम मेट्रो स्टेशन तुगलकाबाद है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। हर साल काफी संख्या में पर्यटक दिल्ली घूमने आते हैं। महाभारत काल में दिल्ली को इन्द्रप्रस्थ कहा जाता था। उस समय यह शहर पांडवों की राजधानी थी। आधुनिक समय में दिल्ली में कई ऐतिहासिक स्थल हैं। खासकर इंडिया गेट, कुतुबमीनार, जामा मस्जिद और लाल किला आकर्षण का केंद्र है। साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में कई फॉरेस्‍ट ट्रैकिंग स्पॉट भी हैं। अगर आप फॉरेस्‍ट ट्रैकिंग के शौक़ीन हैं, तो इन वनों की सैर कर सकते हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

loksabha election banner

संजय वन

दिल्ली का यह सबसे खूबसूरत वन है। यह वन दिल्ली के वसंत कुञ्ज और मेहरौली में स्थित है। संजय वन 783 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। बर्ड वाचर्स यानी पक्षियों से प्यार करने वाले लोगों के लिए संजय वन जन्नत जैसा है। आप इस वन में कई प्रकार की पक्षियों का दीदार कर सकते हैं। जब भी संजय वन की सैर के लिए जाएं, तो कैमरा अपने साथ जरूर ले जाएं।

सदर्न रिज फॉरेस्ट (Southern Ridge Forest)

दक्षिण दिल्ली में सदर्न रिज फॉरेस्ट स्थित है। सदर्न रिज फॉरेस्ट का निकटतम मेट्रो स्टेशन तुगलकाबाद है। यह वन असोला भट्टी वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी का आशियाना है। साथ ही तकरीबन 193 विभिन्न प्रजाति की पक्षियों का भी घर है। इसके अलावा, 80 से अधिक प्रजाति की तितलियां वन की सैर करती हैं।

रजोकरी वन

दिल्ली स्थित वनों में यह सबसे खूबसूरत वन है। काफी संख्या में लोग पिकनिक मनाने रजोकरी वन आते हैं। यह वन गांवों और खेतों से घिरा हुआ है। जब भी मौका मिले, एक बार रजोकरी वन जरूर घूमने जाएं। यहां आप खुद को प्रकृति के करीब पा सकते हैं।

नॉर्दर्न रिज

कमला नेहरू रिज को नॉर्दन रिज कहा जाता है। यह नार्थ कैंपस में स्थित है। इसका संरक्षण साल 1915 से किया जा रहा है। नॉर्दर्न रिज के 170 हेक्टेयर को वन संरक्षित घोषित कर दिया गया है। इस रिज में 60 से अधिक प्रजातियों की पक्षी रहती हैं। साथ ही वन में 80 फ़ीट गहरा तालाब है। इसे खुनी झील भी कहा जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.