Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra Famous Food: महाराष्ट्र में घूमने के साथ-साथ इन मशहूर व्यंजनों का भी लें मजा

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 25 Jan 2023 09:00 AM (IST)

    Maharashtra Famous Food महाराष्ट्र घूमने के लिहाज से बेस्ट शहर है लेकिन इस शहर में आप एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन का भी स्वाद ले सकते हैं। आइए जानें महाराष्ट्र के फेमस फूड्स के बारे में... जिन्हें चखने के लिए आप महाराष्ट्र का रुख कर सकते हैं।

    Hero Image
    Maharashtra Famous Food: महाराष्ट्र घूमने जाएं, तो इन स्वादिष्ट व्यंजनों को जरूर चखें

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Maharashtra Famous Food: महाराष्ट्र में एक से बढ़कर एक टूरिस्ट सिटीज हैं। यह शहर ऐतिहासिक मंदिर और अभ्यारण के लिए काफी फेमस है। अब बात करते है इस शहर के मशहूर डिशेज के बारे में....जी हां अगर आप महाराष्ट्र घूमने जा रहे हैं, तो यहां के फेमस व्यंजनों का जरूर चखें। आइए जानते हैं, महाराष्ट्र के मशहूर फूड्स के बारे में...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. वड़ा पाव

    महाराष्ट्र का वड़ा पाव दुनियाभर में मशहूर है। इसे लोग नाश्ते के रूप में खाते हैं। इस शहर में घूमने जाए, तो वड़ा पाव का स्वाद लेना ना भूलें।

    2. पूरन पोली

    पूरन पोली का स्वाद मीठा होता है। इसे बनाने के लिए गुड़, चना का आटा और इलायची का इस्तेमाल किया जाता है। खासकर त्योहार में इस व्यंजन को बनाने की परंपरा है।

    3. थालीपीठ

    इस व्यंजन को महाराष्ट्र में लोग बड़े चाव से खाते हैं। यह स्वाद के साथ सेहत से भी भरपूर है। इसे बनाने के लिए दाल और आटा का इस्तेमाल किया जाता है।

    4.भेलपूरी

    भेलपूरी तो हर जगह आपको आसानी से मिल जाएगी, लेकिन महाराष्ट्र की भेलपूरी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। आपको यह महाराष्ट्र की हर गली में मिल जाएगी। 

    5. पाव भाजी

    महाराष्ट्र का पाव भाजी दुनियाभर में फेमस है। इसे कई सब्जियों के मिश्रण से तैयार किया जाता है और पाव को सेंककर मक्खन में डुबोकर परोसा जाता है।

    6. फिश करी

    महाराष्ट्र के लोग फिश खाना खूब पसंद करते हैं। जब भी आप महाराष्ट्र घूमने जाए, तो फिश करी को जरूर चखें। यहां के लोग चावल के साथ खाना पसंद करते हैं।

    7. मोदक

    मोदक महाराष्ट्र का सबसे मशहूर व्यंजन है, यह गुड़ और नारियल से तैयार किया जाता है। खासकर गणेश चतुर्थी के दौरान मोदक बनाने की परंपरा है. इसका भगवान गणेश को भोग लगाया जाता है।

    8.कढ़ी

    कढ़ी भी महाराष्ट्र की फेमस डिश है। इसे बनाने में बेसन, दही और कड़ी पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप महाराष्ट्र घूमने जा रहे हैं, तो कढ़ी का स्वाद लेना न भूलें।

    Picture Courtesy: Freepik