Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Butterfly Park : दिल्ली को मिला पहला बटरफ्लाई पार्क का तोहफ़ा, आप भी उठा सकेंगे लुत्फ

    By Poonam MehtaEdited By:
    Updated: Sun, 10 Apr 2022 11:03 AM (IST)

    Delhi Butterfly Park लंबे समय के इंतजार के बाद दिल्ली में पहला तितली पार्क खुला है। ऐसे में अगर आप भी आने वाले दिनों में परिवार के साथ दिल्ली में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो बटरफ्लाई पार्क ज़रूर जाएं।

    Hero Image
    Delhi Butterfly Park : दिल्ली में पर्यटकों के लिए खुला पहला बटरफ्लाई पार्क

    नई दिल्ली: लाइफस्टाइल डेस्क। Delhi Butterfly Park: देश का दिल कहे जाने वाली दिल्ली यूं तो अपनी कई चीजों के लिए देश में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में जानी जाती है। लेकिन अब दिल्ली एक और खास आकर्षण के लिए जानी जाएगी। दिल्ली में बना तितली पार्क देश और दुनिया के आकर्षण का केंद्र बनेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में बना पहला तितली पार्क पर्यटकों के लिए खुल चुका है। अगर आप भी कई प्रकार की तितलियों को एक ही जगह पर देखना चाहते हैं तो यहां जरूर जाएं। बता दें कि लंबे समय के इंतजार के बाद दिल्ली को अपना पहला तितली पार्क मिल गया है। सिंघु बॉर्डर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर यह पार्क बना है।

    पिछले कई सालों से इस पार्क पर काम चल रहा था। हालांकि, यह पार्क बहुत पहले ही बनकर तैयार हो गया था, लेकिन इसे सैलानियों के लिए नहीं खोला गया। यह तितली पार्क दिल्ली परियोजना विभाग की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक था। जिस पर लंबे समय से काम चल रहा था। आने वाले दिनों में यहां रंग बिरंगी तितलियों की कई प्रजातियां देखने को मिलेंगी।

    लोगों के लिए पार्क में है पूरी सुविधा

    विभाग द्वारा इस पार्क में लोगों के लिए कई सुविधाएं दी जा रही हैं। पार्क के अंदर सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र यहां बनाया गया रंग बिरंगी तितली का एक बड़ा आकार है। इसके अलावा फव्वारे और लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए जगह-जगह बेंच लगाए गए हैं।

    वहीं पार्क की सुदंरता को देखते हुए यहां कई सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए हैं। यहां आपको नर्सरी और औषधीय पौधों में तुलसी, आंवला, पीपल, अर्जुन, इमली, बहेड़ा समेत कई पौधे देखने को मिलेंगे।

    तितलियों की यह प्रजातियां देखने को मिलेंगी

    इस बटरफ्लाई पार्क में आपको कई ऐसी तितलियों की प्रजातियां देखने को मिलेंगी, जो लगभग लुप्त हो चुकी हैं। यहां की प्रमुख प्रजातियों में स्पॉट पैरटन, प्लेन टाइगर, लाइन ब्लू, डिंगी स्विफ्ट, बलका पेरट, कॉमन कैस्टर, कॉमन ग्लास यलो, कॉमन जे, डेनेड एगफ्लाई और लैमन मिगरेंट हैं। इन सभी तितलियों की प्रजातियां यहां संरक्षित की जाएंगी।

    Picture Courtesy: freepik

    comedy show banner
    comedy show banner