Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Coorg Tourism: बजट की वजह से नहीं बना पा रहे हैं विदेश जाने का प्लान, तो भारत में ही करें स्कॉटलैंड की सैर

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sun, 16 Apr 2023 11:36 AM (IST)

    Coorg Tourism कई लोग छुट्टियों के लिए विदेश जाने का सपना देखते हैं लेकिन बजट की वजह से उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाता है। ऐसे हम आपको बताएंगे भारत के एक ऐसे शहर के बारे में जहां आप बजट में ही विदेश का मजा उठा सकेंगे।

    Hero Image
    गर्मियों में करें भारत के स्कॉटलैंड की सैर

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Coorg Tourism: गर्मियों का मौसम आते ही अक्सर लोग छुट्टियों की प्लानिंग करने लगते हैं। धूप और भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग ऐसी जगह जाने का मन बनाते हैं, जहां उन्हें रोज की भागदौड़ और शोर-शराबे से दूर सुकून के पल बिताने को मिले। वेकेशन का नाम आते ही लोगों के मन में सबसे पहले विदेश जाने का ख्याल आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में भी ऐसी कई जगह मौजूद हैं, जो आपको देश में रहकर ही विदेश का अहसास करा सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन्हीं जगहों में से एक एक जगह भी है, जिसे भारत के स्कॉटलैंड के नाम से जाना जाता है। तो इस समर अगर आप भी वेकेशन जाने की प्लानिंग कर रहे हैं और विदेश नहीं जा पा रहे हैं, तो भारत के स्कॉटलैंड की यात्रा कर सकते हैं। कर्नाटक के शहर कुर्ग को भारत के स्कॉटलैंड के नाम से जाना जाता है। यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में काफी मशहूर है। यही वजह है कि यहां हर साल भारी संख्या में सेनानी घूमने आते हैं। यहां की खूबसूरत वादियां ना सिर्फ आपको सुकून देगी, बल्कि आपका दिल भी जीत लेंगी। शहर में घूमने लायक कई जगह मौजूद हैं, तो जानते हैं कुर्ग के कुछ मशहूर और खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में-

    मंडलपट्टी व्यू प्वाइंट

    करीब 4050 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह व्यू प्वाइंट अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। आप यहां से शहर के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप यहां जाने का विचार बना रहे हैं, तो सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक का समय यहां जाने के लिए सबसे बढ़िया है।

    नामद्रोलिंग मठ

    यह धार्मिक स्थान कुर्ग से करीब 34 किलोमीटर दूर स्थित है। तीन मंजिला यहां मठ बौद्ध मंदिर पर्यटकों के बीच हमेशा से ही आकर्षण का केंद्र रहा है। धार्मिक अनुभव के साथ ही यहां आपको प्रकृति का स्पर्श महसूस होगा। आप यहां सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक जा सकते हैं।

    पुष्पगिरी वन्यजीव अभ्यारण

    अगर प्रकृति प्रेमी होने के साथ-साथ आप एनिमल लवर भी हैं, तो यह जगह आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट होगी। पुष्पगिरी वन्यजीव अभ्यारण में आपको ग्रे हॉर्नबिल, नीलगिरी फ्लाईकैचर और ग्रे-ब्रेस्टेड लाफिंग थ्रश जैसे कई सारे पक्षी देखने को मिलेंगे।

    ओंकारेश्वर मंदिर

    अगर अपनी वेकेशन के दौरान आप किसी मंदिर की यात्रा करना चाहते हैं, तो कुर्ग में आपकी यह इच्छा भी पूरी हो जाएगी। आप यहां भगवान शिव को समर्पित ओंकारेश्वर मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। सन 1820 में बना यह मंदिर क्षेत्र का सबसे पुराना मंदिर है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik