Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब रेल से भी कर सकेंगे चार धाम की यात्रा, इतना होगा किराया

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Thu, 08 Jul 2021 09:31 PM (IST)

    सरकार पर्यटकों को रिझाने के लिए चौतरफा विकास कर रही है। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है। इससे पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। चार धाम रेल यात्रा 16 दिनों को रहने वाला है। इसकी शुरुआत 16 सितंबर से होने वाली है।

    Hero Image
    इस सेवा का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते चार धाम यात्रा को रद्द कर दिया गया था। हालांकि, पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। ख़बरों की मानें तो भारतीय रेल की तरफ से जल्द ही पर्यटकों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन सेवा की शुरुआत की जा रही है। इस यात्रा के दौरान रेल बद्रीनाथ, जगन्नाथ पूरी, रामेश्वरम और द्वारकाधीश जाएगी। इससे करोड़ों पर्यटकों को लाभ मिलेगा। इसमें श्रद्धालु चार धाम की यात्रा आनंदपूर्वक कर सकेंगे। यह सेवा श्री रामायण यात्रा के सफल होने के बाद की जा रही है। इस स्पेशल रेल यात्रा का नाम "देखो अपना देश" रखा गया है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकार पर्यटकों को रिझाने के लिए चौतरफा विकास कर रही है। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है। इससे पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। चार धाम रेल यात्रा 16 दिनों को रहने वाला है। इसकी शुरुआत 16 सितंबर से होने वाली है। पर्यटक नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रेल पकड़ सकते हैं। इस यात्रा के दौरान रेल बद्रीनाथ, गोल्डन बीच पुरी, कोणार्क मंदिर, चंद्रभंगा बीच, रामेश्वरम और द्वारकाधीश जाएगी।

    साथ ही श्रद्धालु शिवराजपुर बीच, धनुषकोडी, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग की भी सैर कर सकते हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए क्रूज में खानपान की भी सुविधा उपलब्ध होगी। एक ट्रिप में केवल 120 पर्यटक ही चार धाम यात्रा कर सकेंगे। हालांकि, इस रेल में 156 पर्यटकों की यात्रा की क्षमता है। एक पर्यटक का किराया 78585 हजार भारतीय रुपये निर्धारित किया गया है। इस किराए में खानपान और मेडिकल सुविधाएं दी जाएगी।

    इस यात्रा के दौरान भारतीय रेल की तरफ से पर्यटकों की सुरक्षा के लिए दस्ताना, मास्क और सैनिटाइजर भी दिया जाएगा। इससे पहले पिछले साल दिवाली के मौके पर अयोध्या के सरयू नदी में रामायण क्रूज सेवा' की शुरुआत की गई थी।

    इस यात्रा के दौरान गोस्वामी तुलसीदास के रामचरितमानस पर आधारित मर्यादा पुरषोत्तम की जीवन वृतांत फिल्म दिखाई जाती है। इसमें भगवान राम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक की कथा दिखाई जाती है। वहीं, यात्रा के समापन के बाद आरती आयोजित की जाती है, जिसमें सभी पर्यटक शामिल हो सकते हैं।